हरिद्वार में युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में युवाओं से रूबरू हुए सीएम धामी, बोले- Gen-Z विकसित भारत के स्वर्णिम भविष्य की कर्णधार

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में युवाओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के अनुभव, आकांक्षाओं और सरकार से उनकी अपेक्षाओं को जाना। कार्यक्रम के दौरान एक छोटी बच्ची ने मंच पर मुख्यमंत्री के समक्ष “मोदी है तो मुमकिन है” गीत प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने तालियां बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया।बच्ची द्वारा प्रस्तुत गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी प्रशंसा की गई। गीत के बोल थे— “मोदी है तो मुमकिन है, जग में नाम कमाया है। धाकड़ धामी के आते ही, संकट दूर भगाया है। निडर होकर हर नारी घूमे, सुरक्षा का ऐसा मान है। जनता की सेवा ही बस, धामी की पहचान है।” गीत समाप्त होने पर मुख्यमंत्री ने बच्ची की सराहना करते हुए उसका हौसला बढ़ाया।कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट करते हुए कहा कि हरिद्वार में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में युवाओं से आत्मीय बातचीत कर उनके विचारों, अनुभवों और भविष्य को लेकर उनकी आकांक्षाओं को जानने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि Gen-Z केवल आज की युवा शक्ति नहीं, बल्कि विकसित भारत के स्वर्णिम भविष्य की कर्णधार है। युवाओं का उत्साह, उनकी ऊर्जा, नए विचार और कुछ नया कर गुजरने का जज्बा सदैव प्रेरित करता है तथा उनके सपनों को जानना उनके लिए विशेष अनुभव होता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा और विश्वास की नजर से देख रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह देश की युवा आबादी है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। यही जनसांख्यिकीय लाभांश भारत की सबसे बड़ी ताकत है।उन्होंने कहा कि देश के युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की भी सबसे बड़ी शक्ति हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि Gen-Z ऐसी पीढ़ी है जो केवल बड़े सपने नहीं देखती, बल्कि उन्हें साकार करने का साहस और क्षमता भी रखती है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और सकारात्मक सोच विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment