चोरी की 6 बाईकों के साथ दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी की घटना का खुलासा किया है। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्रतार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की लत और अन्य खर्चों की पूर्ति के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्रधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई…

अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आईटीआई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में आईटीआई प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस ने जैतपुर मोड़ से करीब 01 किमी आगे बेगमाबाद रोड पर अभियुक्त कुलवंत सिंह पुत्र स्व0 रमेश सिंह निवासी ग्राम मुकुंदपुर को 53 पाउच लगभग 17 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर धारा 60(1) मैं मुकदमा पंजीकृत किया हे। पुलिस टीम…

पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई पत्नी के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना जानलेवा

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई पत्नी के सामने उसके पति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र की है, जहां चार माह पूर्व प्रेम विवाह करने वाले युवक को हमलावरों ने कार के शीशे से सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शामली जिले के गांव खेड़ी बैरागी निवासी 27 वर्षीय शिवकुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय लेकर आया…

अवैध कच्ची शराब समेत युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। गश्त के दौरानकुंडा कोतवाली पुलिस ने नैनी पेपर मिल के पास बाबरखेड़ा जाने वाली सड़क के मुहाने पर कच्ची शराब की तस्करी कर ले जाते श्यामनगर निवासी गिरधारी लाल पुत्र स्व- प्रसादी राम को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से एक ग्रे रंग के कपड़े के थैले के अंदर से 60 पाउच करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी का आबकारी एक्ट की धारा 60(1) के तहत चालान किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सोनू सिंह व कांस्टेबल राजीव कुमार शामिल रहे।

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले मुख्यमंत्री धामी, ‘अपनापन’ पुस्तक के लोकार्पण में हुए शामिल

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री यहां शिवराज सिंह चौहान की प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी भागीदारी की।‘अपनापन’ पुस्तक को एक प्रेरणादायी कृति बताया जा रहा है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्पा सेंटर सीज

काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस ने बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई।पुलिस द्वारा हूटर लगे वाहनों, काले शीशे वाली कारों और रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा स्पेक्ट्रम मॉल में छापेमारी कर बुद्ध स्पा सेंटर को नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीज कर दिया गया।पुलिस…

काशीपुर में पुलिस का अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 18 लोगों पर कार्रवाई

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर कोतवाली काशीपुर पुलिस ने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 18 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया, जहां उनकी काउंसलिंग की गई और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई।पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने से कानून व्यवस्था प्रभावित होने के साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी…

चंपावत में सामूहिक दुष्कर्म मामले में भाजपा की खुली कलह: अनुपम

काशीपुर। एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा ने जिला चंपावत में हुई दिल दहला देने वाली सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना पूरे उत्तराखंड को शर्मसार करने वाली घटना है। दिनदहाड़े एक बालिका के साथ कई युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की भयावह स्थिति को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के महिला सुरक्षा संबंधी दावों की पूरी तरह पोल खोलने वाली…

एसएससी परीक्षा में नकल गिरोह का सरगना गिरफ्तार: अंडरग्राउंड चेंबर और रिमोट एक्सेस से कराई जा रही थी धांधली

देहरादून में एसएससी परीक्षा में नकल कराने वाले संगठित गिरोह के मुख्य सरगना को उत्तराखंड एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के अनुसार सहारनपुर निवासी आरोपी शुभम भटनागर को चार मई को गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी पर महादेवी कन्या पाठशाला परीक्षा केंद्र पर एसएससी की मल्टीटास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान नकल कराने का आरोप है।महादेवी कन्या पाठशाला में 13 फरवरी 2026 को आयोजित परीक्षा के दौरान नकल की सूचना मिलने पर…

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन प्रहार के तहत 6 वारंटी गिरफ्तार

काशीपुर। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशों के अनुपालन में तथा क्षेत्रीय अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली काशीपुर पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे छह वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में दीपक, बब्लू, मलखान सिंह सैनी, मुकेश…