काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस ने बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई।पुलिस द्वारा हूटर लगे वाहनों, काले शीशे वाली कारों और रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा स्पेक्ट्रम मॉल में छापेमारी कर बुद्ध स्पा सेंटर को नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीज कर दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
