देहरादून। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी और खराब सफाई व्यवस्था देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मंत्री के अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल परिसर, वार्डों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अस्पताल में जगह-जगह गंदगी और अव्यवस्था देख मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल मौके पर तलब कर लिया और सफाई व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा।
सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक आरवी सिंह को सख्त लहजे में फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्थिति बेहद खराब है और यह अस्पताल कम, कूड़ाघर ज्यादा दिखाई दे रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर अस्पताल में साफ-सफाई बनाए रखने में क्या परेशानी आ रही है। मंत्री ने कहा कि अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण जगह की ऐसी हालत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन को नियमित मॉनिटरिंग करने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
जिला अस्पताल की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, अधिकारियों को लगाई फटकारदेहरादून। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी और खराब सफाई व्यवस्था देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मंत्री के अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल परिसर, वार्डों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अस्पताल में जगह-जगह गंदगी और अव्यवस्था देख मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल मौके पर तलब कर लिया और सफाई व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा।सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक आरवी सिंह को सख्त लहजे में फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्थिति बेहद खराब है और यह अस्पताल कम, कूड़ाघर ज्यादा दिखाई दे रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर अस्पताल में साफ-सफाई बनाए रखने में क्या परेशानी आ रही है। मंत्री ने कहा कि अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण जगह की ऐसी हालत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन को नियमित मॉनिटरिंग करने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
