काशीपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जरायम की दुनिया में करीब 30 साल से सक्रिय एक लाख के इनामी गैंगस्टर योगेश भदौड़ा को काशीपुर की आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गिरफ्रतार किया है। एसएसपी ऊधमसिंह नगर अजय गणपति के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि, चेती मेला मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम ने कॉलर की निशानदेही पर पुरानी चौकी चौती के पास स्थित ऽंडहर के निकट घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम योगेश मलिक (53) उर्फ भदौड़ा पुत्र भोपाल सिंह निवासी गांव भदौड़ा, थाना रोहटा, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश बताया। उसके पास से एक तमंचा -315 बोर और तीन कारतूस बरामद होने पर उसे आर्म्स एक्ट में गिरफ्रतार किया गया। यूपी पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि योगेश उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा घोषित एक लाख का इनामी गैंगस्टर है। योगेश पर मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, सहारनपुर और गाजियाबाद जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी, बलवा जैसे संगीन 46 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। उस पर मेरठ के थाना कंकरखेड़ा में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है जबकि वह सहारनपुर के थाना गंगोह से बलवा और हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहा था।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
