क्षेत्र के समस्त हिस्ट्रीशीटर की पुलिस ने कराई परेड किसी भी अपराधी गतिविधि से दूर रहने की दी सलाह

काशीपुर। क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस ने कोतवाली बुलाकर उनकी परेड कराई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उनके वर्तमान आचरण एवं गतिविधियों की समीक्षा की। प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने, कानून का पालन करने तथा अच्छा चाल-चलन बनाए रखने के लिए सख्त चेतावनी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था भंग करने या किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment