काशीपुर। नगर के कुंडेश्वरी रोड स्थित शगुन गार्डन हाल में बीती शाम माक्षार्थ फाउंडेशन एवं सुरों के राही के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया गया, वहीं गीत-संगीत, कविता और काव्य पाठ से सजी सांस्कृतिक संध्या ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कुमारी सीमा चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद फाल्गुनी मेहरा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय वातावरण प्रदान किया। माक्षार्थ…
Day: July 9, 2026
आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में हजारों लीटर लहन नष्ट कर की अवैध शराब बरामद
काशीपुर। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में क्षेत्र-03 काशीपुर में व्यापक छापेमारी की गई।अभियान के दौरान ग्राम रम्पुरा में नाले और खेतों में चल रही अवैध शराब निर्माण की गतिविधियों का भंडाफोड़ करते हुए तीन अवैध भट्टियों को ध्वस्त किया गया तथा मौके पर करीब 15 हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। तलाशी के दौरान लगभग 130 लीटर अवैध…
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का इनामी गैंगस्टर योगेश भदौड़ा काशीपुर से गिरफ्तार
काशीपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जरायम की दुनिया में करीब 30 साल से सक्रिय एक लाख के इनामी गैंगस्टर योगेश भदौड़ा को काशीपुर की आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गिरफ्रतार किया है। एसएसपी ऊधमसिंह नगर अजय गणपति के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि, चेती मेला मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम ने कॉलर की निशानदेही पर पुरानी चौकी चौती के पास स्थित ऽंडहर के निकट घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना…
क्षेत्र के समस्त हिस्ट्रीशीटर की पुलिस ने कराई परेड किसी भी अपराधी गतिविधि से दूर रहने की दी सलाह
काशीपुर। क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस ने कोतवाली बुलाकर उनकी परेड कराई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उनके वर्तमान आचरण एवं गतिविधियों की समीक्षा की। प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने, कानून का पालन करने तथा अच्छा चाल-चलन बनाए रखने के लिए सख्त चेतावनी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था भंग करने या किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर…
काशीपुर मीडिया सेंटर और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुआ जनहित संवाद कार्यक्रम का आयोजन
काशीपुर। नगर क्षेत्र के शगुन गार्डन में काशीपुर मीडिया सेंटर द्वारा आयोजित ‘जनहित संवाद’ कार्यक्रम ऐतिहासिक, गरिमामय एवं सफल आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, मीडिया और समाज के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना था। इस दौरान शहर में जलभराव, खाली प्लॉटों की समस्या, नशे के बढ़ते प्रचलन, तेज रफ्रतार डंपरों से होने वाले हादसे तथा…
