चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मोहल्ला गंज, रतन सिनेमा रोड स्थित कंप्यूटर वाली गली निवासी रऊफ अहमद ने 11 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 जुलाई 2026 को उनके घर के बाहर खड़ी उनकी हीरो स्प्लेंडर बाइक संख्या यूके-06 बीसी7458 अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी ने उपनिरीक्षक मीना रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। टीम ने लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। बीते कल 12 जुलाई को नौगजा मजार पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने ग्राम टांडा डालचंद, थाना केलाखेड़ा निवासी 26 वर्षीय रवि पाल को गिरफ्रतार किया। आरोपी के पास से उक्त चोरी की गई बाइक भी बरामद की। जिससे मामले का सफल खुलासा हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मीना रावत, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बोरा व कांस्टेबल दर्शन सिंह शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment