काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में सचिवालय स्थित कार्यालय में मुलाकात कर काशीपुर नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देने का अनुरोध किया। महापौर ने लंबित परियोजनाओं का विस्तृत विवरण सौंपते हुए कहा कि इन योजनाओं के शीघ्र अनुमोदन से शहर के विकास को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। महापौर ने मुख्यमंत्री को सौंपे गए पत्र में पूर्व घोषित विकास कार्यों के साथ पांच वेंडिंग जोन के निर्माण, डॉग शेल्टर होम, नगर निगम के 17 नए वार्डों में सड़क, नाला एवं नाली निर्माण, ढेला पुल के पास व्यावसायिक परिसर के निर्माण तथा अवस्थापना निधि से स्वीकृत कार्यों में संशोधन एवं अतिरिक्त धनराशि जारी करने का अनुरोध किया। इसके अलावा एलईडी आधारित आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, गौशाला निर्माण, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (सी एंड डी वेस्ट) प्रबंधन प्लांट तथा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) की स्थापना के प्रस्तावों को भी शीघ्र स्वीकृति देने की मांग रऽी गई।महापौर ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित 30-52 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। इनमें मैकेनिकल रोड स्वीपिंग, जनजागरूकता अभियान, मियावाकी पद्धति से पौधारोपण, सड़क किनारे हरित पट्टिðयों का विकास और अन्य पर्यावरणीय कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2025-26 में स्वीकृत धनराशि का एक हिस्सा अभी जारी होना शेष है, जिसे शीघ्र अवमुक्त करने की मांग की गई है ताकि सभी परियोजनाएं समयबद्ध रूप से पूरी हो सकें। मुलाकात के बाद महापौर दीपक बाली ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के सहयोग और त्वरित निर्णय से काशीपुर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा नगरवासियों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
.
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
