काशीपुर। नगर की वैशाली कॉलोनी, निवासी मुनेश कुमार के आवास पर पहुंचकर हाल ही में हुई चोरी की घटना के संबंध में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिवार की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया। विधायक चीमा ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर मामले का शीघ्र एवं निष्पक्ष खुलासा करने तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्रतारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। साथ ही पुलिस प्रशासन से कहा गया कि इस प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।इसके अलावा क्षेत्र में भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी चर्चा की गई। साथ ही रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की, ताकि क्षेत्र के नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।इस अवसर पर विधायक चीमा ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे तथा क्षेत्रवासियों के हितों की रक्षा हेतु हरसंभव कदम उठाए जाते रहेंगे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
