काशीपुर निवासी राजेश कुमार जोशी को कमांडेंट पद पर पदोन्नति मिलने पर खुशी की लहर

काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज के पूर्व छात्र रहे स्व अम्बा दत्त जोशी के पुत्र राजेश कुमार जोशी को कमांडेंट (सेनानी)पद पर पदोन्नति मिलने पर विद्यालय समेत क्षेत्र वासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं परिवार में खुशियों का माहौल है। यहां बताते चलें कि श्री जोशी ने 1988 में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में बतौर उपनिरीक्षक पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। देश की विभिन्न दुर्गम इलाकों में उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। श्री जोशी ने अपनी सेवाकाल के दौरान 1994 से लेकर 2005 तक प्रधानमंत्री विशेष सुरक्षा बल (एस- पी-जी) में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं। श्री जोशी को पहली बार सन् 2009 में उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रमाण पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी बार सन् 2020 में श्री जोशी को पुनः अतिविशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा प्रमाण पत्र तथा पदक प्रदान किया गया। वर्तमान में कमांडेंट श्री जोशी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल जोधपुर (राज्यस्थान) में तैनात हैं। श्री जोशी को पदोन्नति मिलने पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष पूर्व सांसद के-सिंह-बाबा, प्रबंधक शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, मेजर मुनीशकांत शर्मा, दीपक शर्मा, कौशलेश गुप्ता ,अनिल कुमार सिंह, मुकेश चन्द्र आर्या, पंकज कुमार तिवारी, नीलम सूंठा, रंजना सिंह, कल्पना नौडियाल समेत शिक्षक शिक्षिकाओं तथा क्षेत्र वासियों ने खुशी जाहिर की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment