काशीपुर। गढीनेगी के एएन झा इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाले चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन व शौर्य सम्मान समारोह की तैयारियाँ बहुत जोर शोर से व्यापक तौर पर चल रहीं हैं । 9 से 11 जून सांय 3 से 5 बजे तक विश्व विख्यात संत प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्यपुरी महाराज के दिव्य प्रवचन होंगे। व अनेक प्रसिद्ध भजन गायकों के भजनों की प्रस्तुति होगीं। 11 जून को श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी से एएन झा इंटर कॉलेज तक वीर अमर शहीदों व जाबांज सैनिकों के सम्मान में व श्री महाराज जी के पावन प्राकटड्ढोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल कलश यात्रा व तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। रामचरितमानस मानसपाठ विशाल हवन, यज्ञ नित्य विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। 12 जून को 66वें श्री हरि प्राकटड्ढोत्सव के उपलक्ष्य में प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशाल व भव्य शौर्य सम्मान समारोह वीर अमर शहीदों व जाबांज सैनिकों को समर्पित करते हुए आयोजित होगा। जिसमें क्षेत्र के अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद परिवारों व जाबांज सैनिकों व समाज के रीयल हीरोज का सम्मान होगा। देश के प्रसिद्ध भजन गायकों के भजन, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व विश्व प्रसिद्ध ब्रज का मयूर नृत्य, फूलों की होली, डांडिया नृत्य व महाराज के दिव्य प्रवचन होंगे। कार्यक्रम में अनेक प्रमुख संत, देश व प्रदेश के अनेक प्रमुख राजनेता व प्रदेश व देशभर के अनेक प्रांतों के लाखो श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, उत्तराखड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नैनीताल सांसद व पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ सांसद व केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश सिंह पोखरियाल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री विनय रूहेला, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, विधायक हल्द्वानी सुमित ”दयेश, विधायक रूद्रपुर शिव अरोड़ा, विधायक जसपुर आदेश चौहान, विधायक काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, विधायक कपकोट सुरेश गरिया इत्यादि को आमंत्रित किया गया है। 12 जून को श्री हरि प्राकटड्ढोत्सव देश विदेश के लगभग 360 से अधिक स्थानों पर धूमधाम से मनाया जाएगा। अभी से देश के महामहिम राष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं अनेक प्रांतों के राज्यपाल व मुख्यमंत्रियों व देश के प्रमुख संतों के बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263