काशीपुर। कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता नितिन कौशिक ने अपने आप को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। आपको बता दें कि नितिन कौशिक एक हंसमुख स्वभाव के कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता थे। विगत मेयर चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कौशिक के निधन से कांग्रेस व उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263