उत्तरकाशी। यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर स्थित कैँची भैरव मंदिर के पास सोमवार को हुए भूस्खलन में पांच श्रद्धालु चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद रात में एक घायल श्रद्धालु को मुंबई से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि दो क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने जानकारी दी कि मंगलवार सुबह 9 बजे से दो अन्य लापता श्रद्धालुओं की खोजबीन के लिए पुनः सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। हादसे के बाद SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत व बचाव कार्य जारी रखा हुआ है। हादसे के समय सभी श्रद्धालु पैदल मार्ग से यमुनोत्री धाम की ओर जा रहे थे, जब अचानक भूस्खलन की चपेट में आ गए। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में हैं।

संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263