देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 25 जून को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक करीब पौने दो घंटे चली। कैबिनेट बैठक में कुल चार प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।बैठक के दौरान आगामी विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चर्चा की गई। मंत्रिमंडल ने सत्र की तिथि और स्थान तय करने के अधिकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपे हैं।शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 7 मार्च 2025 को विशेष शिक्षा शिक्षकों की भर्ती का आदेश दिया गया था। इसके क्रम में शासन ने 20 मार्च 2025 को 135 विशेष शिक्षा शिक्षकों के पदों का सृजन किया था। कैबिनेट ने उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली, 2025 में संशोधन करते हुए इसे प्रख्यापित करने की स्वीकृति दी है।

संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263