भाजपा राष्ट्रीय परिषद में उत्तराखंड से दिग्गज नेता चुने गए, महेंद्र भट्ट फिर प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, माला राज्य लक्ष्मी शाह और कल्पना सैनी ने नामांकन किया था। सभी को राष्ट्रीय परिषद सदस्य के रूप में चुना गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा को सभी चुनावों में विजय मिली है। उन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर तय कर संगठन को मजबूती दी है। वरिष्ठ नेताओं ने उनके नाम का सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा। वे लगातार दूसरी बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।”वहीं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा, “भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो निचली इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव कराती है। आज प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की घोषणा की गई है। यह संगठन पर्व का हिस्सा है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment