काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी आवास विकास मंडल ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नगली आश्रम की आत्माबाई, पूर्व प्रधानाचार्य अग्रपाल यादव, विवेकानंद विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद राव, ब्लूमिंग किड्स एकेडमी की प्रधानाचार्य शुभांगी तिवारी व जिलाध्यक्ष मनोज पाल को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा काशीपुर जिला प्रभारी पुष्कर काला, पूर्व प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता, दीपक मित्तल, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडल महामंत्री मनोज मनराल, शक्ति केंद्र संयोजक अमित मनचंदा, भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। इसी क्रम में चैती मंदिर के पुजारी पांडा विकास अग्निहोत्री को प्रदेश महामंत्री चौधरी खिलेंद्र्र सिंह, मोटेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी नूतन नागर को पीसीयु अध्यक्ष राम मेहरोत्रा, बड़ा गुरुद्वारा में मेयर दीपक बाली, ब्रह्म ब्रह्मकुमारी आश्रम में पूर्व मेयर उषा चौधरी को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुशील शर्मा ने बताया जिलाध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में प्रत्येक मंडल में पार्टी के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने सफल कार्यक्रम के लिए जिले के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263