उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से तबाही बाढ़ से 4 लोगों की मौत, कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका

मानसून की सबसे बड़ी आपदाआज उत्तरकाशी जिले में सामने आई। हर्षिल क्षेत्र के धराली कस्बे में खीर गाड़ नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में कई होटल और मकान बह गए हैं। नदी के उफान में कस्बे का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। इस आपदा में अभी तक चार लोगो की मौत की सूचना है हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बाढ़ से कस्बे में भारी मलबा घुस गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि खीर गाड़ में आए सैलाब के साथ भारी मलबा कस्बे में घुस आया, जिससे होटल पूरी तरह से बह गए हैं। इसके अलावा कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की सेना और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लगातार बारिश के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन जवान मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगो के लिए केंद्र सरकार हर संभव सहायत को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आश्वासन दिया है और घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत दलों को पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं और वे स्वयं लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।धराली कस्बे में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऊपर पहाड़ों में कहीं बादल फटा, जिससे खीर गाड़ में अचानक बाढ़ आई। नदी के तेज बहाव में मकान, दुकानें और होटल बहते चले गए। इलाके में भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ने राहत कार्यों की निगरानी शुरू कर दी है। उन्होंने सभी की कुशलता की कामना की है। स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और अफवाहों से बचें।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment