काशीपुर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन पाल को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन व मंडल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह की उपस्थिति में तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने महुआखेड़ागंज पहुँचने पर गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कहा की वर्ष दो हजार सत्ताईस के चुनाव में एक बार फिर से भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर सत्ता में आएगी और लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाएगी उन्होंने कहा कि पार्टी बाजपुर विधानसभा क्षेत्र से जिसको भी अपना प्रत्याशी बनाएगी उसे तन मन धन और पूरी ईमानदारी के साथ कार्यकर्ता चुनाव लड़ाएंगे। यहां मंडल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, महामंत्री चरणजीत सिंह, बिटटू चौहान, विजय चौधरी, राधेश्याम प्रजापति, लईक आजाद, सरबर सखी, सादाब अंसारी, तेज बहादुर गुप्ता, अहमद रजा, बिटटू, फरमान शमीम आदि मौजूद थे।

संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263