काशीपुर/ उत्तराखंड। ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ रैली ने पूरे काशीपुर शहर का माहौल बदल दिया। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत एस. यू. इंटर कॉलेज काशीपुर में इस भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, कॉलेज स्टाफ और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत मुख्य बाजार, महेशपुरा चौराहा, पंजाबी सराय, अल्ली खां चौक, हज़रत नगर होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। पूरे मार्ग में तिरंगों की लहर और देशभक्ति के नारों की गूंज ने माहौल को जोश और गर्व से भर दिया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधन समिति से अदीब इक़बाल, असरार अहमद, शाहिद हुसैन, कलाम, पार्षद . शरीफ, पार्षद मोनिश, मौ. रियाज़, प्रधानाचार्या शहजादी बानो, नदीम सिद्दीकी, महक, कु. अदीबा, मौलाना अकरम, कारी आले नवी, कु. नेहा खान, कु. सना, फरीन, कु. मरियम, कु. आलिया, कु. सानिया, कु. मानतशा, कु. मेहरीन समेत अन्य कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कु. ज़ीनत अंसारी ने कहा आज हमें गर्व है कि हम तिरंगे के सम्मान के लिए इस रैली का हिस्सा बने। यह सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी पहचान और आज़ादी की कहानी है। इरशाना ने कहा हमारी कोशिश है कि हर घर पर तिरंगा लहराए और हर दिल में देशभक्ति का जज़्बा हो। इस रैली ने हमें और भी ज्यादा देश से जोड़ दिया है। रैली का मुख्य उद्देश्य था हर घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प लेना और नागरिकों में एकता, गर्व और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि तिरंगे के नीचे हम सब एक हैं, और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263