काशीपुर। नगर व क्षेत्र के अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों की तरह नगर निगम काशीपुर में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अद्भुत करतब दिखाकर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। महापौर दीपक बाली ने इस अवसर पर नगरवासियों से आह्वान किया कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सभी सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि विकास किसी एक व्यक्ति से संभव नहीं, बल्कि इसके लिए सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी।सुबह महापौर दीपक बाली ने नगर निगम में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में महापौर के नेतृत्व में निगम सभागार में भव्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व मेयर उषा चौधरी, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शमसुद्दीन, बसपा नेता मुहम्मद अशरफ, डॉ. एम.ए. राहुल, चिमनलाल छाबड़ा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, हर्ष रत्नाकर, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, सभी पार्षद, नगर निगम कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।समारोह में पूर्व सैनिक कैप्टन गब्बर सिंह रावत, सूबेदार धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार मिश्रा, वीर नारी एवं शहीद नायक मुकेश प्रजापति की पत्नी ज्योत्स्ना, स्वर्गीय महिपाल सिंह रावत की पत्नी पुष्पा रावत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती राजदुलारी, राज्य आंदोलनकारी नीरज गुप्ता, राजेंद्र पाल, संजीव सिंह आदि को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। महापौर ने पर्यावरण योद्धाओं ‘नाला गैंग’, सफाई में जुटे निगम अधिकारियों, वाहन चालकों, महिला कर्मचारियों, स्वयंसेवी संगठनों, स्कूली बच्चों और सामाजिक सेवा संस्था ‘चाहत’ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।महापौर दीपक बाली ने पार्षदों, पर्यावरण मित्रों, निगम अधिकारियों और कर्मचारियों का नगर विकास में योगदान के लिए आभार जताया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सहायक नगर अधिकारी कमल सिंह मेहता, संजय कापड़ी, टैक्स सुप्रिंटेंडेंट अनिरुद्ध गोड, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, लेखाकार शिवेंद्र सिंह खनायत, एसआई मनोज बिष्ट, सलीम अहमद, राजेश कुमार, अजय, सुरेश सहित पार्षद गण, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, संजय भाटिया, जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह, ‘क्लीन एंड ग्रीन’ संस्था के सर्वेस बंसल, शोभित, गुड़िया, राजकुमार यादव, नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन कैलाश प्रजापति, एडवोकेट के.एस. रावत, मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा, बृजेश पाल सिंह समेत नगर व क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, शिखर जूनियर हाई स्कूल और गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जब बच्चों ने पहलगाम आतंकी हमले और उसके जवाब में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया, तो वातावरण भावुक हो उठा। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।इसी क्रम में, काशीपुर बार एसोसिएशन भवन में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और आज़ादी के लिए दिए गए बलिदानों पर अपने विचार साझा किए, वहीं पीठासीन अधिकारियों ने राष्ट्रप्रेम और न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका पर सारगर्भित संबोधन दिया।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं और पीठासीन अधिकारियों के सहयोग से आम जनमानस को समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए बार एसोसिएशन निरंतर प्रयासरत रहेगा।कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारी रमा पांडे, रितेश कुमार श्रीवास्तव, पुनीत कुमार, धर्मेंद्र शाह, विनीत कुमार श्रीवास्तव, पूनम तोड़ी, दीप्ति पंत सहित अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे, उपाध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा, सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी, उप सचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, ऑडिटर हिमांशु बिश्नोई, पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल, कार्यकारिणी सदस्य कामिनी श्रीवास्तव, अमित कुमार गुप्ता, अमृत पाल सिंह, अविनाश कुमार, नरदेव सिंह सैनी, अंशुमान सिंह, शैलेन्द कुमार मिश्रा, आनंद रस्तोगी, संजय रुहेला, दुष्यंत चौहान, राजेश प्रजापति, अजय सैनी, इन्दर सिंह, गिरजेश खुल्बे, सुरजीत चौधरी, अतुल अग्रवाल, विवेक मिश्रा, योगेश कुमार, पराग नेगी, अरविन्द शर्मा, मनेश अग्रवाल, प्रसून वर्मा, विवेक अग्रवाल, नंदकिशोर विरमानी, दौलत सिंह प्रजापति, अशोक कुमार शर्मा, सचिन नडिग, सुभाष प्रजापति, विधु शेखर, वीरेंद्र चौहान, मुस्तफ़ा मलिक, राजेंद्र सैनी, अनिल मोहन, अचल वर्मा, महेंद्र चौहान, पंकुल गुप्ता, मुजीब अहमद, सौरभ कुमार, बलवंत लाल, गोमती चौहान, भास्कर त्यागी, गिरीश चंद्र अधिकारी, सुनील मेहरा, सर्वेश शर्मा, शाकिर सैफी, सुशील चौधरी और तरुण वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263