काशीपुर। श्री महंत ब्रह्माऋषि महाराज के सानिध्य में श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होने वाली श्रीकृष्ण रासलीला का मुख्य आकर्षण रहेगी। श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम काशीपुर में 27 अगस्त बुधवार से प्रारंभ हो रहे श्री गणेश महोत्सव पर आयोजित वृंदावन के कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण रासलीला का रसपान किया जायेगा, जो कि 8 सितंबर 2025 सोमवार तक चलेगा। श्री गणेश जी मूर्ति विसर्जन 6…
Month: August 2025
सुरेंद्र जैन को अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य चुने जाने पर दी बधाई
काशीपुर। जैन अतिथि भवन में जैन समाज ने एक सभा आयोजित कर बाजपुर निवासी सुरेन्द्र जैन को अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य चुने जाने पर उन्हें बधाई देकर सम्मानित किया। साथ ही उत्तराखड राज्य अल्प संख्यक शिक्षा प्राधिकरण usame गठन के निर्णय की जैन समाज द्वारा सराहना की गई तथा मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ- सुरेन्द्र जैन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के सभी अल्पसंख्यक समाजों को समान रूप से…
UPSC EPFO Recruitment 2025: आवेदन का आज आखिरी मौका, ऐसे करें तुरंत अप्लाई
नई दिल्ली।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से ईपीएफओ (EPFO) में भर्ती के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एनफोर्समेंट ऑफिसर (EO)/अकाउंट ऑफिसर (AO) और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों के लिए आज ही आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।इस भर्ती के तहत कुल 230 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। साथ ही अन्य निर्धारित पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य…
आपदा में मौत पर 72 घंटे में मिलेगी आर्थिक सहायता : सीएम धामी के निर्देश
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा के दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत होने पर प्रभावित परिवार को 72 घंटे के भीतर अनुग्रह राशि अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। यदि मृतक की शिनाख्त या किसी अन्य कारण से विलंब होता है, तो हर हाल में एक सप्ताह के भीतर सहायता राशि दी जानी चाहिए।मुख्यमंत्री के इन निर्देशों की जानकारी सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने गुरुवार को सभी जिलाधिकारियों को दी। बैठक में सचिव ने जिलाधिकारियों को मानसून अवधि में…
गंजमुरादाबाद में 49 लाख का छात्रवृत्ति घोटाला : ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच, पहले दिन 23 स्कूलों में फर्जीवाड़ा उजागर
लखनऊ।पंद्रह साल पुराने छात्रवृत्ति घोटाले की जांच आखिरकार शुरू हो गई है। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने बुधवार को गंजमुरादाबाद ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों के पुराने अभिलेख खंगालकर जांच की। वर्ष 2009 में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में करीब 49 लाख रुपये की छात्रवृत्ति हड़पने का मामला सामने आया था।जांच में पाया गया कि जालसाजों ने कई स्कूलों में फर्जी छात्रों के नाम दर्ज कर वजीफा निकाला, यहां तक कि एक ही नाम को कई स्कूलों में दिखाकर छात्रवृत्ति की रकम डकार ली गई। बुधवार को ईओडब्ल्यू…
ब्रह्मपुत्र पर चीन बना रहा विशाल बांध, भारत ने जताई चिंता; जल संबंधी समझौते ठप, अरुणाचल में भी भारत रचेगा जवाबी रणनीति
नई दिल्ली। चीन द्वारा तिब्बत में यारलुंग त्सांगपो नदी (भारत में ब्रह्मपुत्र) पर बड़े बांध के निर्माण ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। सरकार ने साफ कहा है कि किसी भी स्थिति में निचले इलाकों के नागरिकों की जीवन और आजीविका की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने हाल ही में बीजिंग में अपने समकक्ष वांग यी से मुलाकात कर इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया।1986 से जारी है चीन की तैयारीकेंद्र सरकार ने राज्यसभा को बताया कि चीन ने इस परियोजना…
गवाहों को मिलेगी पूरी सुरक्षा : धामी कैबिनेट ने दी साक्षी संरक्षण योजना-2025 को मंजूरी
देहरादून। मुकदमों के गवाहों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में साक्षी संरक्षण योजना-2025 को मंजूरी दे दी गई। इस फैसले को न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।इस योजना के तहत गवाहों की सुरक्षा के लिए राज्य साक्षी संरक्षण समिति का गठन किया जाएगा। इसकी व्यवस्था भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 398 में की गई है। गौरतलब है कि उत्तराखंड…
छात्र द्वारा शिक्षक पर गोली चलाने की घटना भविष्य के लिए खतरे की घंटी; केडीएफ काशीपुर
काशीपुर। एक छात्र द्वारा शिक्षक पर गोली चलाने की घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल एक इकाई घटना नहीं, बल्कि भविष्य के लिये खतरे की घंटी है। इस विषय पर तत्काल समाज, अभिभावक, शिक्षकों और प्रशासन को एकजुट होकर कदम उठाने की आवश्यकता है। यह कहना है शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई का। प्रेस को जारी वक्तव्य में श्री घई ने कहा कि हाल ही में देशभर में बच्चों में बढ़ती अनुशासनहीनता एवं हिंसक प्रवृत्तियों ने…
बर्ड फ्रलू के मामलों को देखते हुए सेनेटरी इंस्पेक्टर ने टीम के साथ नगर क्षेत्र के मीट विक्रेताओं के यहां छापेमारी की
काशीपुर। यूपी में बढ़ रहे बर्ड फ्रलू के मामलों को देखते हुए उत्तराखड में सतर्कता बरती जा रही है, इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में नजर आई। सेनेटरी इंस्पेक्टर डॉ- मनोज बिष्ट ने अपनी टीम के साथ नगर क्षेत्र के मीट विक्रेताओं के यहां आकस्मिक छापेमारी की गई, जिसमें घोर अनियमितताएं पाई गई। नियम विरुद्ध मांस की बिक्री करने वाले विक्रेताओं पर भारी भरकम जुर्माने के साथ उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है।यह टीम सबसे पहले मोहल्ला कटोराताल स्थित मीट…
काशीपुर के बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य ब्रांच में लगी आग, कोई जनहानि नहीं
काशीपुर। नगर के मुख्य चौराहे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य ब्रांच में बीती सांय आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। बीती रात्रि करीब 11-30 बजे फायर स्टेशन को सूचना मिली कि बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य ब्रांच नियर एमपी चौक में आग लगी है। सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन से लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची तो वहां देखा कि ब्रांच…
