भाजपा कार्यकारिणी में शामिल जिला उपाध्यक्ष का पंजाबी समाज ने किया स्वागत

काशीपुर। भाजपा कार्यकारिणी में शामिल किए गए जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा, विपिन अरोरा एवं राजीव ठुकराल का यहां दुर्गा भवन में पंजाबी समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया और इन नियुक्तियों पर हर्ष जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष मनोज पाल का आभार व्यक्त किया गया।दुर्गा महिला मंडली, श्री पंजाबी सभा, श्री रामाकृष्णा ड्रामेटिक क्लब, तथा श्री दुर्गा जागरण मंडली द्वारा उक्त तीनों पदाधिकारियों का भाजपा कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर पर जोरदार अभिनंदन किया गया और इन्हें सफल राजनीतिक जीवन की शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर पंजाबी समाज के रमेश छाबड़ा, अनिल सिंधवानी, सुरेंद्र कपूर, मनीष शर्मा, सुरेंद्र छाबड़ा, रमेश सपरा, नवीन अरोरा, श्रीमती सुदेश छाबड़ा, सरोज शर्मा, विनोद मेहरोत्र, राजेंद्र चावला, गगन चावला, मनोज कुमार, नीलम छाबड़ा, सुषमा अरोड़ा, मंजू शर्मा , ममता सेठी, मनी अरोड़ा, अर्चना अरोरा, श्याम अरोरा, दीप्ति अरोड़ा, सरिता शर्मा, वंदना, मंजू, नीतू, रजनी, प्रियांशु कथुरिया सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पंजाबी समाज द्वारा दिए गए स्नेह और आशीर्वाद के लिए लवीश अरोरा, विभाजपा कार्यकारिणी में शामिल जिला उपाध्यक्ष का पंजाबी समाज ने किया स्वागत पिन अरोरा तथा राजीव ठुकराल ने दिल की गहराइयों से सभी का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उन्हें पंजाबी समाज का यह स्नेह सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment