गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर ने गदरपुर क्षेत्र के किसानों को दी नवीनतम जानकारी


काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर द्वारा गदरपुर परिक्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में एकदिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री नीलेश कुमार ने नव घोषित सट्टा नीति के विषय में किसानों को अवगत कराया और कहा कि शरदकालीन गन्ना बुवाई का समय आ चुका है। किसानों को अपने खेत की उचित तैयारी एवं उत्तम बीज का चुनाव करने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि हर गन्ना कृषक अपने खेत का निरीक्षण करें और यदि फसल में किसी बीमारी के लक्षण दिखें तो उसका फोटो गन्ना शोध केंद्र के वैज्ञानिकों को भेजें, जिससे फोन पर ही तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने किसानों से नवीनतम तकनीक अपनाने, भूमि की जांच कराने और कमी पाए जाने पर सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति करने की सलाह दी। गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को उन्नत प्रजाति के गन्ना बीज, गन्ने की फसल में लगने वाली विभिन्न बीमारियों, दवाइयों एवं वैज्ञानिक विधि से कृषि करने के तरीकों की जानकारी देना था ताकि प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ाई जा सके। इस अवसर पर गन्ना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 15023, 13235 और 14201 जैसी उन्नतशील गन्ना प्रजातियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। वर्तमान में 0238 प्रजाति रेड रॉट रोग की चपेट में है, इसलिए कृषकों को इसे बदलने की सलाह दी गई। वैज्ञानिकों ने कीट एवं रोग प्रबंधन के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी। इस बैठक में गन्ना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक श्री संजय कुमार, श्री प्रमोद कुमार, गन्ना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बाजपुर चीनी मिल के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक मौजूद रहे।


Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment