एबीवीपी उत्तरी छात्र संघ चुनाव रिंकु बिष्ट और पायल थापा के पक्ष में

काशीपुर। आज बाजपुर रोड स्थित छात्र संघ अध्यक्ष रिंकु बिष्ट के चुनाव कार्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रिंकु बिष्ट छात्र संघ अध्यक्ष और पायल थापा यूनिवर्सिटी प्रतिनिधि के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर के महापौर दीपक बाली काशीपुर जिला अध्यक्ष भाजपा मनोज पाल और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार की उपस्थिति दर्ज रही। इस अवसर पर बोलते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि राजनीति की सीढ़ी छात्र संघ चुनाव से चलकर शीर्ष पदों पर…

बांसफोड़ान पुलिस चौकी से नई सब्ज़ी मंडी तक नगर आयुक्त के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान चलाया

काशीपुर। आज बांसफोड़ान पुलिस चौकी से नई सब्ज़ी मंडी तक नगर आयुक्त के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में नगर निगम की टीम के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्ज़ों को हटाया गया। कई जगहों पर दुकान और ठेलों को भी हटाया गया ताकि आमजन को यातायात जाम से राहत मिल सके। नगर आयुक्त ने साफ कहा कि शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण…

अल्ली खां में हुई घटना को लेकर कांग्रेसी मिले एसपी से

काशीपुर। काशीपुर नगर के मौहल्ला अल्ली खां में हुई घटना के संबंध में आज कांग्रेस जनों ने एसपी अभय सिंह से मुलाक़ात कर घटना की निंदा करते हुए निर्दोष व मासूमों को प्रताड़ित न किये जाने की मांग की। कहा कि काशीपुर सभी धर्म जातियों का एक गुलदस्ता है, जिसे कुछ लोगों ने तोड़ने का कार्य किया है। एसपी ने कांग्रेसियों को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यक्ति के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। पूर्ण निष्पक्षता के साथ कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान मनोज जोशी, उमेश जोशी, शफीक अहमद…

डॉ. अनिल कुमार सक्सेना को एक बार फिर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल किया

काशीपुर। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर द्वारा संकलित, ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च जीपर्स, काशीपुर के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सक्सेना को एक बार फिर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है। यह मान्यता लगातार 5वें वर्ष है जब डॉ. सक्सेना को प्रतिष्ठित वैश्विक रैंकिंग में शामिल किया गया है, जो फार्मास्युटिकल विज्ञान में उनके आजीवन समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को रेखांकित करता है। डॉ. सक्सेना, जो केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (CDRI), लखनऊ में MPC प्रभाग में मुख्य वैज्ञानिक के रूप में कार्य करने के बाद…

न्यायालय के आदेश पर दो लोगों पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज

काशीपुर। एक महिला की गुहार सुनने के बाद अदालत ने आईटीआई थाना पुलिस को उसके पति की हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिये हैं। इससे महिला को न्याय की उम्मीद जगी है। ज्ञात हो कि 1 फरवरी 2023 की रात केशव राठौर निवासी मध्य प्रदेश की जिंदल साउथ सिटी, काशीपुर में मौत हो गई थी, परन्तु पुलिस द्वारा इस मामले को हत्या न मानते हुए यह मान लिया कि केशव राठौर बिल्डिंग में कार्य कर रहा था और ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मृत्यु हो…

उदयराज हिंदू इंटर कालेज को मिला दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार

काशीपुर। देहरादून में एससीईआरटी सभागार में सरकार द्वारा आयोजित पं दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह कार्यक्रम में उत्तराखड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर, (नैनीताल) द्वारा आयोजित वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट परीक्षा में उदयराज हिंदू इंटर कालेज का परीक्षाफल उत्कृष्ट एवं सराहनीय होने पर इस संस्था को पं दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार समारोह कार्यक्रम में पहुंचे विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिक्षामंत्री डा धन सिंह रावत शिक्षा सचिव रविनाथ रामन माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल कुमार…