काशीपुर। आज बाजपुर रोड स्थित छात्र संघ अध्यक्ष रिंकु बिष्ट के चुनाव कार्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रिंकु बिष्ट छात्र संघ अध्यक्ष और पायल थापा यूनिवर्सिटी प्रतिनिधि के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर के महापौर दीपक बाली काशीपुर जिला अध्यक्ष भाजपा मनोज पाल और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार की उपस्थिति दर्ज रही। इस अवसर पर बोलते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि राजनीति की सीढ़ी छात्र संघ चुनाव से चलकर शीर्ष पदों पर जाती है। उन्होंने कहा कि चुनाव हमेशा सेवा भाव को नजर में रखते हुए लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र संघ अध्यक्ष के ऊपर समस्त छात्रों का विश्वास होता है और वह विश्वास हमेशा कायम रहना चाहिए । जिस विश्वास से छात्रों ने किसी भी पद के लिए उम्मीदवार को चुना है उसे पर खड़ा उतरा जाए तभी आपका अध्यक्ष बना साकार होगा। इस दौरान काशीपुर जिला अध्यक्ष भाजपा मनोज पाल ने कहा कि कई शीर्ष नेता ऐसे हैं जिन्होंने छात्र संघ चुनाव से अपनी राजनीति शुरू की और शीर्ष पदों पर आज वह आसीन है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता से चुनाव लड़े, उन्होंने स्पष्ट रूप से यह भी कहा कि यहां पर धामी सरकार चल रही है और किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी । उन्होंने कहा कि निर्भीक होकर चुनाव लड़े। इस दौरान बाजपुर से आए भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार ने कहा कि पहली सीढ़ी छात्र संघ चुनाव से शुरू होती है और यह उस व्यक्ति के ऊपर निर्भर होता है कि वह किस ऊंचाइयों तक जाना चाहता है। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष रिंकु बिष्ट और यूनिवर्सिटी प्रतिनिधि पायल थापा ने सभी शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को छात्र संघ चुनाव का मतदान शुरू हो रहा है, उन्होंने कहा कि उनकी जीत निश्चित है जहां शीश नेताओं का उनके सर पर हाथ है तो वह भी कोई कौर कसर नहीं छोड़ेंगे निष्पक्ष चुनाव लड़ने के लिए।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
