सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का बवाल, रातभर तनाव के बाद CM धामी ने अराजकता फैलाने वालों पर बरसी सख्ती, कहा देवभूमि की शांति भंग करने वालों को नहीं मिलेगी कोई राहत

देहरादून में सोमवार देर रात एक फेसबुक पोस्ट को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया, जिसके चलते शहर के कई हिस्सों में तनाव की स्थिति बन गई और पुलिस-प्रशासन को तत्काल सख्ती दिखानी पड़ी। बताया जा रहा है कि पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद मुस्लिम समाज के लोग एकजुट होकर प्रदर्शन करने लगे और देखते ही देखते सड़कों पर भीड़ जुट गई, नारेबाजी शुरू हो गई और बाजार चौकी क्षेत्र में माहौल बिगड़ने लगा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज भी किया और भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, साथ ही अराजकता फैलाने की कोशिश करने वाले अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है और साफ कहा है कि उत्तराखंड देवभूमि है, यहां देवों का वास है, किसी को भी यहां अशांति फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि आप किसी को प्रेम करते हैं तो उसका आचरण आपके जीवन में दिखना चाहिए, न कि दंगाई और अराजक मानसिकता के रूप में सामने आए। धामी ने इशारों-इशारों में कहा कि अक्सर जब हिंदू त्यौहार आते हैं तभी इस प्रकार की घटनाएं खड़ी की जाती हैं, जो कि शांत प्रदेश को अशांत करने की साजिश लगती हैं। मुख्यमंत्री ने साफ चेतावनी दी कि प्रदेश की शांति भंग करने वाले और दंगा फैलाने की सोच रखने वाले लोगों के खिलाफ सरकार कठोरतम कार्रवाई करेगी ताकि सभी के लिए यह संदेश जाए कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी बयान दिया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और किसी को भी न तो कानून अपने हाथ में लेने दिया जाएगा और न ही अशांति फैलाने दी जाएगी। देर रात की इस घटना के बाद देहरादून प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी और बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment