काशीपुर। नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा के सांसद अजय भट्ट का मंडी गेस्ट हाउस में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित सभा में सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार मोदी सरकार द्वारा जीएसटी कम कर ऐतिहासिक फैसला लिया गया, जिससे आने वाले समय पर जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा और उन्होंने स्वदेशी अपनाओ की बात पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि स्वदेशी सामान का प्रचार प्रसार आम…
Month: September 2025
इस्लामिया स्कूल की कमेटी को गुपचुप तरीके से बक्फ़ बोर्ड में दर्ज कराने का आरोप
काशीपुर। इस्लामिया स्कूल की कमेटी को गुपचुप तरीके से बक्फ बोर्ड में दर्ज कराकर उस पर एसडीएम को पत्र देकर संस्था पर कब्जा दिलाने की मांग के विरोध में आज दर्जनों लोगों ने एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर पुरजोर विरोध जताया है। जबकि समाज के लोगों द्वारा एक अलग ही कमेटी का गठन किया गया था। आज मौहल्ला काजीबाग व खालसा के संभ्रात लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 125 वर्ष पुरानी शिक्षण संस्था इस्लामिया स्कूल की प्रबंध समिति के विवाद के कारण स्कूल बंद होने…
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में 146.19 करोड़ की योजनाओं को दी हरी झंडी, शिक्षा, सड़क, पेयजल और प्रशासनिक ढांचे को मिलेगा बड़ा लाभ
देहरादून। उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ बनाने हेतु कुल 146.19 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए दी गई है, जिससे न केवल स्थानीय निवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा बल्कि बुनियादी सुविधाओं के स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भगवानपुर से राजकीय…
महापौर ने दी जनता को बड़ी राहत, रजिस्ट्रियां व दाखिल-खारिज प्रक्रिया दोबारा शुरू
काशीपुर। नगर निगम से जुड़ी लंबित समस्याओं को लेकर महापौर दीपक बाली ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि काशीपुर की जनता को संपत्ति संबंधी कार्यों में अब राहत मिलेगी।महापौर ने बताया कि हाउस टैक्स की रसीद पर रजिस्ट्री बंद होने से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसी को मकान बेचना था, तो किसी को बेटी की शादी या रोजगार के लिए संपत्ति का उपयोग करना था, लेकिन रजिस्ट्रियां ठप होने से सब काम रुक गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
एमजी रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा पूरी तरह बंद, सिटी बसें बढ़ेंगी; मेट्रो निर्माण के बीच यातायात सुधार के बड़े फैसले
आगरा। मेट्रो परियोजना के चलते शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली एमजी रोड पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर एमजी रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए। इसके साथ ही सिटी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी और फुटपाथ व सड़क चौड़ीकरण का काम तेज किया जाएगा।मेट्रो निर्माण और जाम की समस्या से निजात की कोशिशभगवान टॉकीज से अवंतीबाई चौराहे तक मेट्रो निर्माण कार्य…
वार्ड 13 में नाली व सड़क निर्माण को लेकर चले आ रहे विवाद को महापौर ने मौके पर पहुंचकर समाप्त कराया
काशीपुर। वार्ड संख्या 13 में नाली व सड़क निर्माण को लेकर पिछले कई दिनों से चले आ रहे विवाद को महापौर दीपक बाली ने मौके पर पहुंचकर सर्व सम्मति से समाप्त करा दिया। उल्लेखनीय है कि वार्ड संख्या 13 में सड़क के साथ नाली निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था जिसे लेकर वार्ड के लोग दो गुटों में बंट गए थे। एक गुट ने पार्षद और उनके पति पर भी नाली न बनने देने के आरोप लगाए थे। वही दूसरे पक्ष का कहना था कि बन रही नालियों का…
टूटी हुई सड़कों का निर्माण कराने के लिए महापौर को सौपा मोहल्ले वासियों ने ज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 40 संजय नगर के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपा। मानपुर रोड स्थित संजय नगर कॉलोनी के लोगों ने कहा कि उनकी गली में गहरे-गहरे गड्डे होने से क्षेत्रवासियों को आने-जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर बारिश के दौरान जलभराव होने से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है। वहीं सड़क के गद्दों में जलभराव होने से सांप, कीड़े व मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इस दौरान सूरज कुमार एडवोकेट, विकास, अशोक कुमार, बिंटू…
नगर में करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली 10 और सड़कों का किया महापौर ने शिलान्यास
काशीपुर। महापौर ने क्षेत्र को गद्दा मुक्त करने के अपने संकल्प के तहत सड़कों का जो जाल बिछा रहे हैं उसी के तहत उन्होंने एक करोड़ 12 लाख 32 हजार रुपए की लागत से बनने वाली 10 सड़कों का और शिलान्यास किया। इस अवसर पर अपने बीच पहुंचे महापौर का वार्ड वासियों ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और सड़के बनवाए जाने हेतु उनका आभार जताया । इस अवसर पर महापौर ने लोगों को आश्वास्त किया कि नगर निगम क्षेत्र के किसी भी वार्ड में बगैर बनी कोई…
ग्राम कचनाल गुसाईं में अवैध रूप से निर्मित मजार को प्रशासन ने ध्वस्त किया
काशीपुर। ग्राम कचनाल गुसाईं में अवैध रूप से निर्मित मजार को प्रशासन ने शुक्रवार तड़के ध्वस्त कर दिया। राजस्व अभिलेखो में मंदिर भूमि दर्ज होने के बावजूद वहां लंबे समय से बनी इस धार्मिक संरचना को लेकर 27 अगस्त 2025 को नोटिस जारी किया गया था। प्रशासन ने संचालक से भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था, लेकिन 15 दिन की निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। स्थानीय लोगों का कहना था कि पहले यहां ग्राम देवता का मंदिर हुआ करता था,…
ई-रिक्शा चालकों को अब आरटीओ के अतिरिक्त नगर निगम अधिकारियों से भी लाइसेंस लेना होगा
काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाने वालों को अब आर-टी-ओ- के अतिरिक्त नगर निगम अधिकारियों से भी लाइसेंस लेना होगा तथा वार्षिक लाइसेंस शुल्क 1000 रूपये तथा दैनिक 25 रूपये शुल्क देना होगा। ई-रिक्शा चालक न तो एल्कोहल वाले द्रव तथा निषेध द्रव का सेवन करेगा और न ही ई-रिक्शा में बैठने वाली सवारी को करने देगा। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने राजकीय मुद्रणालय से उत्तराखड गजट की प्रतियां चाही थी। इसके उत्तर में उत्तराखड गजट के 26 जुलाई 2025 के गजट खड-26 संख्या 30 की…
