देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। इस अवधि में रिकॉर्ड 25 हजार युवाओं का चयन विभिन्न सरकारी विभागों में हुआ है। शनिवार को इसी क्रम में जनजाति कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।सीएम धामी ने 4 जुलाई 2021 को पदभार ग्रहण किया था। इसके बाद से सरकार ने युवाओं को रोजगार और कौशल विकास पर विशेष फोकस किया है। लोक…
Month: September 2025
सूर्या रोशनी प्लांट में गणपति प्रतिमा बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन
काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के अंतर्गत हरियावाला स्थित सूर्या रोशनी काशीपुर प्लांट में गणपति प्रतिमा बनाने की प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 40 बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मिट्टी से भगवान श्री गणेश की सुंदर व आकर्षक प्रतिमाएं बनाकर अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की शुरुआत गणपति वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों को मिट्टी उपलब्ध कराई गई और निर्धारित समय में गणेश जी की प्रतिमा बनाने का कार्य शुरू हुआ। छोटे-छोटे हाथों से मिट्टी को आकार देते हुए बच्चों…
काशीपुर डिपो की दो बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री पकड़े
काशीपुर। रोडवेज परिवहन निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए काशीपुर डिपो की दो बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री पकड़े गये हैं। बताया जाता है कि यह खेल परिचालकों की मिलीभगत से चल रहा था। पता चला है कि काशीपुर से टनकपुर जा रही एक बस को मुख्यालय से आये अधिकारियों ने बीच रास्ते में रोककर जांच की। जांच के दौरान जब यात्रियों से टिकट मांगा गया तो कई लोग बिना टिकट सफर करते पाए गये। यह देखकर अधिकारी भी हैरान रह गये। मौके पर ही…
6 सितंबर को हुए प्रदर्शन को लेकर पार्षद गुंजन प्रजापति ने एक सोची समझी साजिश करार दिया
काशीपुर। जलभराव की समस्या का समाधन न होने के कारण पार्षद गुंजन प्रजापति ने उक्त धरना प्रदर्शन को एक सोची समझी साजिश करार दिया।शनिवार को नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन के मामले में आज वार्ड पार्षद गुंजन प्रजापति ने उक्त धरना प्रदर्शन को एक सोची समझी साजिश करार दिया। आज अपने निवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन कर पार्षद गुंजन प्रजापति ने बताया कि वह वार्ड नं- 13 में विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है, परंतु वार्ड के विकास में कुछ लोग बाधा डाल रहे है। जिसमें…
श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित नगर कीर्तन के स्वागत की तैयारियां पूर्ण सीएम धामी करेंगे संगत के दर्शन
काशीपुर। श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के गुरु गद्दी पर बैठने के 350वें वर्ष दिवस एवं सिख समाज के 9वें गुरु तेगबहादुर साहब जी एवं उनके साथ ही शहीद हुए भाई मती दास जी, भाई सती दास जी एवं भाई दयाला जी के 350 वें शहीदी दिवस को समर्पित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी अमृतसर साहिब के द्वारा एक शहीदी नगर कीर्तन जो आसाम से चलकर लगभग 2500 किमी- में जगह-जगह पर सिक्खों के बड़े स्थानों पर रुकते हुए सोमवार 8 सितंबर को काशीपुर श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे में विश्राम कर…
“उत्तराखंड की तरक्की की धुरी बनेगी मातृशक्ति: CM धामी” राज्य आंदोलन से विकास तक महिलाओं का अहम योगदान, शिक्षा व रोजगार सुधारों पर भी बोले मुख्यमंत्री।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तराखंड के विकास और तरक्की की असली संवाहक यहां की मातृशक्ति ही बनेंगी। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदारनाथ के दर से स्पष्ट कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। मुख्यमंत्री धामी ने जोर देकर कहा कि इस ऐतिहासिक प्रगति में सबसे बड़ी भागीदारी और योगदान प्रदेश की महिलाओं का ही रहेगा।राजभवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण…
नई टिहरी: 27 सितंबर को होंगे श्री देव सुमन विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, कुलपति की अध्यक्षता में तैयारियों की हुई विस्तृत समीक्षा बैठक
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति का सबसे बड़ा पर्व माने जाने वाले छात्र संघ चुनाव इस वर्ष 27 सितंबर 2025 को आयोजित किए जाएंगे। शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव से जुड़ी तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस बैठक में सभी संकायाध्यक्षों, अधिष्ठाताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता होगी। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, चुनाव प्रक्रिया और…
दूसरे नेता जहां सोचना बंद करते हैं दीपक बाली वहां से सोचना शुरु करते है: मदन मोहन जिंदल
काशीपुर। क्षेत्र के जाने माने उद्यमी मदन मोहन जिंदल ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा की नगर निगम में इस बार महापौर नहीं विकास का फरिश्ता मिला है। मैंने तो आज तक ऐसा मेयर देखा नहीं। उसके अंदर एक जुनून है। अपने शहर के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा है। एक बेहतरीन सोच है, और वह वास्तव में इस काशीपुर को बदलना चाहता है जिसका नाम है दीपक बाली। श्री जिंदल वैसे तो सार्वजनिक जीवन में कोई टीका टिप्पणी नहीं करते लेकिन लगता है दीपक बाली की कार्यप्रणाली…
जल भराव की समस्या को लेकर नगर वासियों का फूटा गुस्सा किया नगर निगम का घेराव
काशीपुर। काशीपुर के वार्ड नं- 13 कविनगर वासियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब उनके घरों में बरसाती पानी घुस गया। दर्जनों वार्डवासियों ने नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर वार्ड पार्षद व उसके पति पर ठेकेदार से मिली भगत का आरोप लगाते हुए जल्द नाली निर्माण की गुहार लगाई है। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार बिष्ट को सौंपे ज्ञापन में वार्ड नं- 13 कविनगर दक्षिण के निवासियों ने कहा कि उनके घरों के चारों तरफ विगत कई वर्षाे से जलभराव हो रहा है जो…
जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान दो पक्षों में मारपीट 24 लोगों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही सात लोग गिरफ्तार
काशीपुर। जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान दो पक्षों में मारपीट मामले में पुलिस ने 24 लोगों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के 7 लोगों को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।आईटीआई थाना क्षेत्र के रजपुरा रानी चापट निवासी पूर्व प्रधान पति अहमद जान ने आईटीआई पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी का युवा जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में रजपुरा रानी चापट निवासी एक पक्ष के…
