शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर स्वर्गीय ज्ञानचंद डाबर वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा 10 गरीब बच्चों को फ्री शिक्षा ग्रहण कराने का निर्णय

काशीपुर। समाज सेवा की मिसाल कायम करने वाले काशीपुर के जाने-माने होटल व्यवसाई जसपुर खुर्द निवासी परिवार में भाइयों में सबसे छोटे भाई अनिल डाबर ने आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष में क्षेत्र के निर्धन गरीब 10 बच्चों को अपनी ओर से शिक्षा ग्रहण कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय ज्ञान चंद्र डाबर के नाम से एक स्वर्गीय ज्ञानचंद डाबर वेलफेयर सोसाइटी बनाई है, उसी के माध्यम से क्षेत्र के गरीब 10 बच्चे अपनी शिक्षा ग्रहण करेंगे । उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी श्रीमती कविता डाबर और…

काशीपुर में आज इस्लामी महीने 12 रविउल अव्वल के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का हुआ आयोजन

काशीपुर। आज इस्लामी महीने 12 रविउल अव्वल के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन हुआ जहां मुस्लिम समाज ने आज के दिन पैगंबर-ए-कायनात की आमद पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों,गली मोहल्ले को सजाते हुए खुशियां मनाई और आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व के तौर पर मनाते हुए इस्लामी झांकियों के साथ जुलूस निकाला। आपको बता दें कि पूरे भारत में मुस्लिम समाज यूं तो आज के दिन को हर बार ईद मिलादुन्नबी पर्व के तौर पर मनाते हुए जुलूस निकालता आ रहा है लेकिन इस बार पैगंबर-ए-कायनात हजरत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम)…

जागृति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर आयोजित कार्यक्रमों में जहां बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं शिक्षकों ने भी पूरे जोश से भागीदारी कर सभी का दिल जीत लिया।कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों के लिए “Save Earth” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जबकि कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई। प्रतियोगिताओं में बच्चों का उत्साह देखने लायक था।कार्यक्रम का…

पंत पार्क में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने की मांग को लेकर समिति के लोग जिलाधिकारी से मिले

काशीपुर। पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी 138वीं जयंती पर स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने की मांग आज भारत रत्न पं- गोविंद बल्लभ पंत समारोह समिति द्वारा जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से की गई। उल्लेखनीय है कि वर्ष में एक बार पंत जयंती के अवसर पर पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाता है। इसके अलावा इस ओर ध्यान न दिये जाने से पार्क में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। बच्चों के खेलने की मंशा से बनाया गया पंत पार्क अब सिर्फ नशा और लवर प्वाइंट बन गया है। इस…

पर्वतीय रामलीला समिति अध्यक्ष ने अचानक अपने पद से त्यागपत्र दिया

काशीपुर। पर्वतीय रामलीला समिति के अध्यक्ष वीडी कंडवाल ने अचानक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों और सहयोगियों को लिखित पत्र के माध्यम से इस निर्णय की जानकारी दी। श्री कंडवाल ने पत्र में उल्लेख किया है कि उनकी तबीयत ठीक न होने के चलते वे इस समय रामलीला की तैयारियों, नियमित रिहर्सलों और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग नहीं ले सकते। इसी कारण उन्होंने 2 सितंबर 2025 से समिति की सभी गतिविधियों और जिम्मेदारियों से स्वयं…

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

काशीपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक राज्य सभा सांसद एवं कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने वृहस्पतिवार को गांधी आश्रम रोड स्थित कांग्रेस के नव चेतना भवन में उत्तराखंड प्रदेश में दैवीय आपदा से हुए नुकसान, 80 लोगों की मृत्यु व 100 से ज्यादा लापता लोगों के परिवार के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व संसदीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी की वर्किंग कमेटी ने अंदरूनी…

करनाल में महापौर दीपक बाली ने ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की 53वीं वार्षिक बैठक में प्रतिभाग किया

काशीपुर। काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने हरियाणा के करनाल में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की 53वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक में प्रतिभाग किया। इस राष्ट्रीय बैठक में 21 से अधिक राज्यों के महापौर शामिल हुए और अपने-अपने नगरों में किए जा रहे सफल नवाचारों एवं विकास कार्यों को साझा कर अन्य शहरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया।महापौर दीपक बाली ने काशीपुर लौटकर जानकारी दी कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न नगरों के बीच आपसी समन्वय स्थापित…

महापौर दीपक बाली का बड़ा एक्शन : टूटी सर्विस रोड और जाम नालों पर एनएच व पीडब्ल्यूडी को लिखा पत्र, तत्काल कार्रवाई की मांग

काशीपुर। नगर में जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर महापौर दीपक बाली ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के हल्द्वानी कार्यालय और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) काशीपुर को पत्र लिखकर फ्लाईओवर के दोनों ओर टूटी सर्विस रोड की मरम्मत और जाम पड़े नालों के निर्माण व सफाई पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।महापौर बाली ने पत्र में स्पष्ट किया कि काशीपुर के मुख्य चौराहे पर बने फ्लाईओवर की सर्विस रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यहां रोजाना छोटे-बड़े हादसों का खतरा बना रहता…

महिला सुरक्षा पर जारी निजी सर्वे रिपोर्ट का देहरादून पुलिस ने किया खंडन, एनसीआरबी व पुलिस डेटा के आधार पर शहर को बताया सुरक्षित

देहरादून। हाल ही में एक निजी डेटा साइंस कम्पनी पी वैल्यू एनालिटिक्स द्वारा जारी की गई “NARI–2025” शीर्षक वाली सर्वे रिपोर्ट, जिसमें देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में शामिल बताया गया है, को लेकर अब विवाद गहरा गया है। देहरादून पुलिस ने इस सर्वे रिपोर्ट का खंडन करते हुए इसे तथ्यों पर आधारित न मानते हुए निराधार बताया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पत्रकार वार्ता कर स्पष्ट किया कि उक्त रिपोर्ट किसी भी सरकारी अथवा अधिकृत संस्था द्वारा नहीं कराई गई, बल्कि यह एक निजी कम्पनी…

अमेरिका द्वारा 50% टैरिफ लगाने से उत्तराखण्ड के उद्योगों पर संकट, के.जी.सी.सी.आई. अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने जताई गहरी चिंता

काशीपुर। कुमाऊँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज (के.जी.सी.सी.आई.) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने अमेरिका द्वारा भारत से निर्यात हो रही अधिकतर वस्तुओं पर 50 प्रतिशत का एकतरफा शुल्क (टैरिफ) लगाए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से उत्तराखण्ड की निर्यातक औद्योगिक इकाइयों के कारोबार पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिससे औद्योगिक उत्पादन और व्यापार में कमी आने के साथ-साथ रोजगार और आर्थिक विकास पर भी नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है।इस गंभीर मुद्दे पर शासन स्तर पर हुई बैठक में सिडकुल…