न्यायालय ने 7 लाख रुपये के चेक बाउंस के आरोपी को बाइज़्ज़त बरी किया

काशीपुर। अदालत ने 7 लाख रुपये के चेक बाउंस के आरोपी गौरव कुमार भल्ला को बाइज़्ज़त बरी कर दोष मुक्त किया है। परिवादी सुरेश कुमार झोराड़ पुत्र महावीर प्रसाद झोराड़ निवासी 1059, गली नंबर 1, बिहाइंड कलश मंडप काशीपुर ने काशीपुर न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से अभियुक्त गौरव कुमार भल्ला पुत्र स्वर्गीय विजय कुमार भल्ला निवासी बसंत विहार जसपुर खुर्द बांसियोवाला मंदिर के पास थाना आईटीआई के विरुद्ध 138 एनआई एक्ट का परिवाद दायर कर बताया कि उसका गौरव कुमार भल्ला से दोस्ताना व व्यापारिक संबंध थे, जिस…

कृष्णा हॉस्पिटल एवं इनर व्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मेडिकल हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन

काशीपुर। नगर के कृष्णा हॉस्पिटल एवं इनर व्हील क्लब ऑफ काशीपुर के संयुक्त तत्वावधान में मेडिकल हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट डॉ. मेजर संदीप नाथ एवं न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राहुल सिंघल द्वारा मरीज़ों का निःशुल्क चेकअप किया गया। क्लब की सक्रिय सदस्य एवं कृष्णा हॉस्पिटल की स्वामी डॉ मौलश्री अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कैम्प में लगभग 225 मरीज़ों का निःशुल्क चेकअप किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, सचिव डॉ. निमिषा अग्रवाल, मीना अरोरा, डॉ. मौलश्री अग्रवाल, सोनी सेठ, स्वाति अग्रवाल आदि…

पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, शहर में मचा हड़कंप

काशीपुर। कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। ग्राम रम्पुरा शांति नगर निवासी 42 वर्षीय जसवीर सिंह उर्फ टोनी पुत्र कुलदीप सिंह एक पेपर मिल में ऑपरेटर के पद पर कार्य करता था। बीती रात दस बजे वह ड्यूटी करके घर आया। करीब साढ़े दस बजे एक युवक बाइक से उसके घर आया और अपने जन्मदिन की पार्टी की बात कहकर जसवीर को अपने साथ कुमाऊं कॉलोनी शिव मंदिर के…