यूकेएसएसएससी पेपर लीक: एसआईटी ने खालिद मलिक के घर और आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में चलाया ताबड़तोड़ छापेमारी, जांच जारी

हरिद्वार। उत्तराखंड के यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में राज्य पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शनिवार को पूरी कार्रवाई तेज कर दी। एसआईटी प्रमुख जया बलूनी के नेतृत्व में टीम शनिवार की सुबह लक्सर के सुल्तानपुर मोहल्ले में स्थित मुख्य आरोपी खालिद मलिक के घर पहुंची और कोर्ट से जारी सर्च वारंट के तहत घर की बारीकी से तलाशी ली। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण और पूछताछ के दौरान टीम ने खालिद के कमरे से दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड जैसी सामग्री कब्जे में ली, जिन्हें…

उत्तराखंड में 500 नेचर गाइड तैयार करने की अनूठी पहल, पर्यटकों को मिलेगी वादियों की गहराई से जानकारी और स्थानीय युवाओं को नया रोजगार

देश-दुनिया के पर्यटकों को अपनी मनमोहक वादियों, हिमाच्छादित चोटियों, घने वनों, अनछुए प्राकृतिक स्थलों और समृद्ध जैव विविधता के लिए आकर्षित करने वाला उत्तराखंड अब पर्यटन अनुभव को और अधिक जीवंत और ज्ञानवर्धक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। राज्य पर्यटन विभाग ने इस वर्ष सभी जिलों में 500 प्रशिक्षित नेचर गाइड तैयार करने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य एक ओर पर्यटकों को उत्तराखंड की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर की गहराई से जानकारी देना है और दूसरी ओर स्थानीय युवाओं को आजीविका के नए…

नवरात्रि महोत्सव में भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति काशीपुर के कलाकारों ने कार्यक्रम में लोगों को दांत तले उंगली दबाने पर मजबूर किया

काशीपुर। द्रोणासागर तीर्थ स्थल पर केडीएफ के तत्वावधान में चल रहे नवरात्रि महोत्सव में भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति काशीपुर के कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज और स्वरों से एक से बढ़कर एक गीतों की शानदार प्रस्तुति से सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रोताओं को बालीवुड का अहसास कराया। बीती देर रात तक नवचेतना सांस्कृतिक समिति के खास कार्यक्रम उल्लास एक सुरमई शाम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, कार्यक्रम अध्यक्ष कुमायूं गढ़वाल चेम्बर्स आफ कामर्स अध्यक्ष उद्यमी पवन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगीत की इस…

उद्योगों के समक्ष आ रही बिजली से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हेतु एक बैठक का आयोजन

काशीपुर। कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा चैम्बर हाऊस, काशीपुर में उद्योगों के समक्ष आ रही बिजली से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन चैम्बर के महासचिव, श्री नितिन अग्रवाल द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित उद्यमियों द्वारा अवगत कराया गया कि जब से उद्योगों में यूपीसीएल द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, तब से उन्हें बहुत अधिक धनराशि के बिल प्राप्त हो रहे हैं। एक तो यूपीसीएल द्वारा प्रतिवर्ष विद्युत मूल्यों में निरन्तर वृद्धि की जा रही…

दिल्ली में आयोजित भारतीय मुस्लिम महासम्मेलन में डॉक्टर यूनुस चौधरी ने टीम के साथ किया प्रतिभाग

काशीपुर। दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की तरफ से आयोजित अखिल भारतीय मुस्लिम महासम्मेलन में भारी भीड़ उमड़ी। काशीपुर से वरिष्ठ भाजपाई एवं मुस्लिम समाज के नेता डॉ- यूनुस चौधरी पूरे दलबल के साथ महासम्मेलन में पहुंचे। महासम्मेलन की भूरिभूरि प्रशंसा करते हुए डॉ- यूनुस चौधरी ने दूरभाष पर बताया कि महासम्मेलन में देश के हर मुद्दे पर चर्चा हुई। बताया कि महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मुस्लिम नेतृत्व की नई रणनीति बनाना, राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर चर्चा करना, सामाजिक सुधार को बढ़ावा देना और…

हाईकोर्ट के निर्देश पर लक्ष्मीपुर माइनर पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित करने का कार्य दोबारा शुरू

काशीपुर। हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर के बीचो-बीच निकल रही लक्ष्मीपुर माइनर पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित करने का कार्य दोबारा से शुरू हो गया है। अतिक्रमण हटाने को लेकर लाल निशान लगाने का प्रशासन ने कार्रवाई शुरू करा दी है।नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट, तहसीलदार पंकज चंदौला, एसएनए कमल मेहता ने शनिवार को बैठक कर लक्ष्मीपुर माइनर पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित करने की रूपरे तैयार की। आयुक्त ने बताया कि मोहल्ला कटरामालियान निवासी एक व्यक्ति ने लक्ष्मीपुर माइनर पर हुए अतिक्रमण के मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर…

नैनीताल पहुंचे सीएम धामी, छात्रों को दिलाई गंगा संरक्षण की शपथ, कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को नैनीताल जिले के वीरभट्टी क्षेत्र स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय पहुंचे। यहाँ विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री धामी तय समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। विद्यालय प्रबंधन समिति और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों को…

काशीपुर में कल धाूमधााम से निकाली जायेगी महाराजा अग्रसेन की शोभा यात्रा

काशीपुर। श्री रामलीला स्थित सभागार में कुमायूं वैश्य महासभा की एक बैठक उद्यमी योगेश जिंदल की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें निकलने वाली महाराज अग्रसेन की शोभा यात्रा की विस्तृत जानकारी दी गई। उद्यमी योगेश जिंदल ने बताया कि कुमायूं महासभा के सौजन्य से कल दोपहर 4 बजे से मोहल्ला किले से शोभा यात्रा शुरू होगी तथा रामलीला पहुंचकर समाप्त होगी जिसके बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार शोभा यात्रा में आठ झांकियां आकर्षण का केन्द्र होंगी। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा में विशेष रूप…

काशीपुर अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि- का 35वां वार्षिक सभा संपन्न

काशीपुर। काशीपुर अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि- का 35वां वार्षिक साधारण सभा बाजपुर रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुई, जिसमे बैंक का वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। वार्षिक प्रतिवेदन के अनुसार 31-03-2025 को बैंक का डिपॉजिट 24273-76 लाख, ऋण वितरण 14391-72 लाख, बैंक की कार्यशील पूंजी 27366-66 लाख रही तथा आगामी वर्ष हेतु निक्षेपों पर 3000 लाख रुपए व ऋण वितरण में 3000 लाख रुपए की वृद्धि हेतु लक्ष्य रखा गया। साथ ही बैंक के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये शाखा प्रभारी राजीव अग्रवाल, अंकुर…

ज्ञानार्थी कॉलेज में गरबा एवं डांडिया नाइट का आयोजन, मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने की कार्यक्रम में शिरकत

काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज में सायंकाल भव्य गरबा एवं डांडिया नाइट का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। यह कार्यक्रम शाम 5ः00 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसका प्रमुख आकर्षण रहीं विश्व सुंदरी एवं मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर। उनकी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत रीति के अनुसार दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक चीमा एवं महापौर दीपक बाली ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संदीप…