नाली सहित एक और सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास

काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने वार्ड नंबर 40 जंगा रोड पर जागीर सिंह के मकान से राम भरोसे लाल के मकान तक 100 मि रिटेनिंग वॉल एवं एक और नाली सहित 105 गुना 350 मीटर स्टाइल मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। आपको बता दें उस सड़क की कुल लागत 16.30 लाख रुपए है। इसके बनने से क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिलेगी। वार्ड नंबर 40 के पार्षद रवि प्रजापति व क्षेत्रीय जनता ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का आभार व्यक्त किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पूर्व…

काशीपुर कौमी एकता का गुलदस्ता है इसे बर्बाद ना होने दें कृष्ण कुमार अग्रवाल

काशीपुर। धर्मयात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार अग्रवाल ने काशीपुर वासी सभी भाइयों से निवेदन किया है कि अपना काशीपुर जो वास्तव में अमन, चैन, शान्ति व सौहार्द के गुलदस्ते के रूप में जाना जाता है, कुछ नासमझ लोगों के बहकावे में आकर उसकी वर्षों पुरानी पहचान को बरबाद न होने दें। इस बात के पक्ष में अनेकों उदाहरण हैं। जिसमें अभी पिछले महीने अप्रैल में जम्मू कश्मीर में हुई आतंकवादी घटना के विरोध में नगर के सभी धर्मों के लोगों ने जमकर विरोध किया, यहां तक की एक…

UPTET 2025: परीक्षा तिथि घोषित, अधिसूचना जल्द जारी होगी; अक्टूबर–नवंबर में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2025 को लेकर अभ्यर्थियों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने आगामी परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार UPTET 2025 की लिखित परीक्षा 29 और 30 जनवरी 2026 को राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए अनिवार्य है।हालांकि, अभी तक आधिकारिक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी नहीं हुई है। शिक्षा विभाग…

काशीपुर में उपद्रव के बाद प्रशासन सख़्त, क्षेत्र में लागू हुई धारा 163, जुलूस व धरने पर पूर्ण प्रतिबंध

काशीपुर। नगर के मौहल्ला अल्ली खां में बिना अनुमति निकाले गए जुलूस और पुलिस पर हुए हमले के बाद प्रशासन ने सख़्ती दिखाते हुए काशीपुर क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी है। उपद्रव के मास्टर माइंड सहित सात उपद्रवियों की गिरफ्तारी के बावजूद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया। परगना मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह ने कहा कि 21 सितंबर की रात अल्ली खां चौक पर लगभग 400–500 लोगों ने जुलूस निकालकर पुलिस पर हमला किया और सरकारी…

काशीपुर: जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी, बंधक बनाने की धमकी; कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

काशीपुर। जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी, बंधक बनाकर रखने की धमकी और जबरन वसूली का संगीन मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर कुंडा थाना पुलिस ने कई प्रभावशाली लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।टांडा उज्जैन निवासी मोहित शर्मा पुत्र स्व. संजीव कुमार शर्मा ने न्यायालय में दायर प्रार्थना पत्र में बताया कि राजेन्द्र छाबड़ा उर्फ रतन छाबड़ा पुत्र राम लाल छाबड़ा निवासी गढ़ीनेगी, बलवंत सिंह उर्फ काला व कुलवंत सिंह पुत्रगण संतोक सिंह, सतनाम सिंह गिल पुत्र…

महापौर ने जुलूस के दौरान हुई अराजकता और ई-रिक्शा चालकों द्वारा विरोध जैसे मुद्दों पर स्पष्ट रुख अपनाया

काशीपुर।  महापौर दीपक बाली ने आज अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर हाल ही में मौ. अल्लीखां क्षेत्र में निकाले गए बिना अनुमति “आई लव मोहम्मद” जुलूस के दौरान हुई अराजकता और ई-रिक्शा चालकों द्वारा रजिस्ट्रेशन शुल्क का विरोध जैसे मुद्दों पर स्पष्ट रुख अपनाया। महापौर ने कहा कि नियमों का पालन सख्ती से कराया जाएगा और किसी भी तरह की गुंडागर्दी या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परसों हुई घटना में पुलिस पर हमला, वाहनों मे तोड़फोड़ और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर…

घटना के मास्टरमाइंड नदीम अख्तर समेत सात अन्य उपद्रवियों को दबोचा, जबकि 10 लोगों को हिरासत में पूछताछ जारी

काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खा में बिना अनुमति निकाले गए जुलूस और पुलिस पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जानकारी दी कि घटना के मास्टरमाइंड नदीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही सात अन्य उपद्रवियों को भी दबोचा गया है, जबकि 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।गौरतलब है कि 21 सितंबर की रात करीब 400 लोगों ने बिना अनुमति जुलूस निकाला था, जिससे यातायात और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई। पुलिस के…

अल्ली खा क्षेत्र में रात्रि 7 बजे से सुबह 7 बजे तक रात्रि कालीन प्रतिबंध लागू करने के निर्देश

काशीपुर। काशीपुर के अल्ली खां चौराहे पर बीती रात बिना अनुमति के निकाले गए जुलूस के दौरान हुए उपद्रव और पुलिस पर हमले के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए प्रभावित क्षेत्रों में धारा-163 बीएनएसएस लागू कर दी है। परगना मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए चुंगी तिराहा बॉसफोडान से किला तिराहा, करबला एवं विजयनगर क्षेत्र में अग्रिम आदेशों तक रात्रि कालीन प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि 21 सितंबर को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बिना अनुमति जुलूस निकाले…

काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खा में जुलूस के दौरान हुए बवाल पर पुलिस ने तीन नामजद समेत करीब 400 से 500 लोगों पर किया मुकदमा

काशीपुर। काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खा में समुदाय विशेष के युवकों द्वारा बिना अनुमति जुलूस निकालने से रोकने पर हुए बवाल के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में नदीम अख्तर, हनीफ गांधी, दानिश चौधरी समेत करीब 400-500 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण को लेकर कार्रवाही की गई। साथ ही विद्युत विभाग द्वारा मौहल्ला अल्लीखां में जिन लोगों के विद्युत बिल बकाया थे उनके कनैक्शनों को भी काट दिया गया। ज्ञात…

सीएम धामी ने साफ चेतावनी दी अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी

काशीपुर में बिना अनुमति निकाले गए जुलूस के दौरान हुई हिंसक घटना को लेकर अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना की जानकारी नगर निगम मेयर दीपक बाली सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी। सीएम धामी ने साफ चेतावनी दी है कि अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। उधर, एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस पर हमला करने और प्रशासनिक वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही…