काशीपुर। विजयदशमी दशहरे पर श्री खत्री सभा ने एक निर्धन कन्या का विवाह करवाया। इस दौरान वर-वधु को उनकी गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया गया। उक्त जानकारी देते हुए श्री खत्री सभा के अध्यक्ष शरद मेहरोत्रा ने बताया कि सदस्यों व पदाधिकारियों के सहयोग से श्री खत्री सभा भवन में एक निर्धन कन्या अंशू का विवाह अभिषेक के साथ सम्पन्न करवाया गया। वर-वधु पक्ष के लोगों के अलावा खत्री सभा के सदस्य भी विवाह में शामिल हुए। विवाह का कार्य श्री गायत्री मंदिर के विद्वान पंडित द्वारा सम्पन्न करवाया गया। इस दौरान डॉ- नरेश मेहरोत्रा, डॉ- इला मेहरोत्रा, डॉ- सोनल मेहरोत्रा, संदीप सहगल एडवोकेट, सभा के सचिव अर्पित मेहरोत्रा, बीना मेहरोत्रा,स्वतंत्र मेहरोत्रा, अनिल मेहरोत्रा, मधु मेहरोत्रा, राकेश मेहरोत्रा, दिलीप मेहरोत्रा, नवदीप आदि तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
