काशीपुर। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता व प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री रहे स्वर्गीय चौधरी समरपाल सिंह की फोटो कांग्रेसियों द्वारा यहां द्रोणासागर स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन से हटाये जाने से जाट समाज में भारी रोष व्याप्त हो गया। स्व. चौधरी समरपाल सिंह जी की पुत्री भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह ने इस प्रकरण की घोर निन्दा करते हुए इसे कुछ कांग्रेसियों की ओछी मानसिकता बताया। मुक्ता सिंह ने कहा कि उनके पिता चौधरी समरपाल सिंह ने कांग्रेस पार्टी के लिए अपना सारा जीवन समर्पित किया। जिन लोगों ने उनकी…
Day: October 4, 2025
कार और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में महिला समेत आधा दर्जन लोग चोटिल
काशीपुर। हाईवे गिन्नी खेड़ा पॉइंट पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो महिलाओं समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी घायलों को 108 आपातकालीन सेवा टीम ने काशीपुर नगर के एलडी भट्ट उप जिला राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को उपचार के उपरांत हायर सेंटर रेफर कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने घायलों को उपचार हेतु तुरंत…
पूर्णिमा की रात में अभिमंत्रित चंद्र किरणों के बीच तैयार खीर श्वांस रोगियों के लिए रामबाण औषधीय युक्त खीर के लिए पंजीकरण शुरू
काशीपुर। काशीपुर के मुख्य बाजार स्थित श्री राधेहरि सत्संग आयुर्वेदिक धर्मार्थ औषधालय में शरद पूर्णिमा के दिन गला, श्वांस तथा फेफड़ें संबंधी रोगियों को औषधीय गुण युक्त खीर खिलाई जाने को लेकर औषधालय कार्यकारिणी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में औषधालय वैद्य राकेश उपाध्याय ने बताया कि 6 अक्टूबर शरद पूर्णिमा की रात्रि में चन्द्रमा की किरणों के बीच वैदिक मंत्रोच्चार से अभिमंत्रित खीर तैयार की जायेगी।और सुबह चार बजे से औषधालय में खिलाई व वितरित की जायेगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि औषधीय गुण युक्त खीर…
अभी तक सरकारी क्रय केंद्रों पर पर नहीं पहुंचा धान का एक भी दाना
शासन के निर्देश पर ऊधम सिंह नगर में धान क्रय केंद्र खोल दिए गए हों,मगर किसी भी केंद्र में धान का एक भी दाना नहीं पहुंचा। इससे तराजू धान के लिए तरस रहा है । जिले में एक अक्टूबर को विभिन्न एजेंसियों के 254 क्रय केंद खोले गए हैं। जहां पर सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 और ग्रेड ए धान का मूल्य 2389 रुपए प्रति क्विंटल है। नियम के तहत 17 प्रतिशत से अधिक नमी होने पर धान की खरीद केंद्रों में नहीं होगी। कुमाऊं में इस बार…
