देहरादून। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। राज्य के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों (प्राइमरी टीचर्स) के 2100 रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बुधवार को विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए।बैठक में मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाया जाए। पिछले दो वर्षों में 2906 पदों…
Day: October 9, 2025
महापौर दीपक बाली बने बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था के संरक्षक
काशीपुर। महापौर दीपक बाली को बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था का संरक्षक बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संस्था के अध्यक्ष आनंद कुमार एडवोकेट ने कहा कि महापौर दीपक बाली के मार्गदर्शन में संस्था को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था वर्ष 2015 से लगातार गरीब परिवारों की कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन करती आ रही है।संस्था अब तक करीब 150 गरीब कन्याओं का विवाह सम्पन्न करा चुकी है। इस बार संस्था का आठवां सामूहिक विवाह समारोह नवंबर माह में संपन्न होने…
दीपावली पर्व को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हवा और ध्वनि प्रदूषण की निगरानी के लिए पूरी तैयारी कर ली है
काशीपुर। दीपावली पर्व को दृष्टिगत राज्य में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने हवा और ध्वनि प्रदूषण की निगरानी के लिए पूरी तैयारी कर ली है। यह निगरानी 13 अक्तूबर से शुरू होकर 15 दिनों तक जारी रहेगी।इस वर्ष पीसीबी ने विशेष रूप से आठ प्रमुख शहरों को चुना है, जिनमें देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी और नैनीताल शामिल हैं। प्रत्येक शहर में निगरानी के लिए अलग-अलग मानीटरिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ऊधम सिंह नगर जिले में पीसीबी की टीम दीपावली से एक सप्ताह पूर्व 13 अक्टूबर को काशीपुर…
धान की वैरायटी 126, 131 की फसल को लिए जाने की मांग को लेकर किसानों ने मंडी समिति में धरना प्रदर्शन किया
काशीपुर। 126 और 131 धान की तुलाई को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले मंडी समिति में धरना दिया गया और साथ ही किसानों ने मंडी गेट पर ताला जड़ते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसी के साथ ही क्षेत्रीय किसानों ने एक स्वर में धान की वैरायटी 126, 131 की फसल को लिए जाने की मांग की। धरनास्थल पर किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्रों पर मिल मालिकों के आदेश पर धान की कटौती की जा रही है। इसके अलावा धान की वैरायटी 126, 131 को…
उत्तराखंड में अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में अव्वल – एनसीआरबी रिपोर्ट 2023
देहरादून।उत्तराखंड में अवैध असलहा रखने का चलन बढ़ता जा रहा है, और यह राज्य हिमालयी राज्यों में इस मामले में सबसे आगे है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की वर्ष 2023 की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य में 1767 लोगों पर असलहा रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें से 1184 लोग अवैध असलहों के साथ और 4 लोग वैध असलहों के साथ पकड़े गए।रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि उत्तराखंड देश में अवैध असलहा रखने के मामले में सातवें स्थान पर है। विशेषज्ञों…
गड्ढामुक्त सड़कों का संकल्प: सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश, दीपावली तक शहरी क्षेत्रों की सड़कों को दुरुस्त करने का लक्ष्य
देहरादून। उत्तराखंड में हाल की आपदाओं और भारी बरसात के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को निर्देश जारी किए हैं कि बड़ी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों की सभी प्रमुख सड़कों को दीपावली से पहले पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाए, ताकि त्योहारों के दौरान आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।मुख्यमंत्री धामी ने पहले ही राज्यभर की सड़कों को 31 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त बनाने की समयसीमा…
ज्ञानार्थी कॉलेज के छात्र सक्षम प्रताप सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, जापान के लिए हुए चयनित
काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज के बीजेएमसी. विभाग के छात्र सक्षम प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 14 वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन बायथल/ट्रायथल नेशनल चैम्पियनशिप 2025 (U-19 बॉयज़ ट्रायथल) में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 4 से 7 अक्टूबर 2025 तक देवा स्विमिंग इंस्टिट्यूट, वंदना नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित की गई थी। सक्षम की इस शानदार उपलब्धि के परिणामस्वरूप उनका चयन एशियन चैम्पियनशिप 2025 के लिए जापान में हुआ है। उनकी इस सफलता ने न केवल संस्थान बल्कि पूरे…
