ज्ञानार्थी कॉलेज के छात्र सक्षम प्रताप सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, जापान के लिए हुए चयनित

काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज के बीजेएमसी. विभाग के छात्र सक्षम प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 14 वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन बायथल/ट्रायथल नेशनल चैम्पियनशिप 2025 (U-19 बॉयज़ ट्रायथल) में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 4 से 7 अक्टूबर 2025 तक देवा स्विमिंग इंस्टिट्यूट, वंदना नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित की गई थी। सक्षम की इस शानदार उपलब्धि के परिणामस्वरूप उनका चयन एशियन चैम्पियनशिप 2025 के लिए जापान में हुआ है। उनकी इस सफलता ने न केवल संस्थान बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। कॉलेज के अध्यक्ष श्री संतोष महरोत्रा, सेक्रेटरी सुश्री शिवानी महरोत्रा, संस्थान प्रमुख श्रीमती प्रतिमा सिंह, डायरेक्टर (एकेडमिक) श्री मनोज मिश्रा तथा रजिस्ट्रार श्री सतीश कांडपाल ने सक्षम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने कहा कि सक्षम ने अपने परिश्रम, लगन और अनुशासन से अन्य विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत का कार्य किया है।इस उपलब्धि का श्रेय उनके कोच श्री दयाल सिंह को भी जाता है, जिनके कुशल मार्गदर्शन में सक्षम ने यह उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और सक्षम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment