दीपावली पर्व को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हवा और ध्वनि प्रदूषण की निगरानी के लिए पूरी तैयारी कर ली है

काशीपुर। दीपावली पर्व को दृष्टिगत राज्य में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने हवा और ध्वनि प्रदूषण की निगरानी के लिए पूरी तैयारी कर ली है। यह निगरानी 13 अक्तूबर से शुरू होकर 15 दिनों तक जारी रहेगी।इस वर्ष पीसीबी ने विशेष रूप से आठ प्रमुख शहरों को चुना है, जिनमें देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी और नैनीताल शामिल हैं। प्रत्येक शहर में निगरानी के लिए अलग-अलग मानीटरिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ऊधम सिंह नगर जिले में पीसीबी की टीम दीपावली से एक सप्ताह पूर्व 13 अक्टूबर को काशीपुर के सरकारी अस्पताल, बाजपुर रोड पर आवास-विकास और गन्ना विभाग कार्यालय में प्रदूषण मापने के लिये मशीन लगाएगी। इसके अलावा रुद्रपुर में सरकारी अस्पताल में मशीन स्थापित की जाएगी। इन स्टेशनों के माध्यम से न केवल हवा की गुणवत्ता, बल्कि ध्वनि स्तर की भी पूरी तरह से जांच की जाएगी, ताकि दीवाली के उत्सव के दौरान वातावरण में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। पीसीबी की यह पहल विशेष रूप से नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर की जा रही है, क्योंकि पटाखो और अन्य उत्सवगत गतिविधियों से निकलने वाला धुंआ और शोर लोगों के श्वसन तंत्र और कानों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व से एक सप्ताह पूर्व और दीपावली के एक सप्ताह बाद तक प्रदूषण को ऑफ लाइन और ऑन लाइन मापा जाएगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment