महापौर दीपक बाली बने बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था के संरक्षक

काशीपुर। महापौर दीपक बाली को बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था का संरक्षक बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संस्था के अध्यक्ष आनंद कुमार एडवोकेट ने कहा कि महापौर दीपक बाली के मार्गदर्शन में संस्था को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था वर्ष 2015 से लगातार गरीब परिवारों की कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन करती आ रही है।संस्था अब तक करीब 150 गरीब कन्याओं का विवाह सम्पन्न करा चुकी है। इस बार संस्था का आठवां सामूहिक विवाह समारोह नवंबर माह में संपन्न होने जा रहा हे। जिसमें 31 गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment