31 हजार दीपों से आलोकित हुआ ऐतिहासिक द्रोण सागर ताल, भव्य दीपोत्सव में छाई आस्था और उत्सव की अनूठी छटा

काशीपुर। गुरुवार की शाम काशीपुर का ऐतिहासिक द्रोण सागर ताल श्रद्धा और आस्था के उजास से जगमगा उठा, जब हिंदू राष्ट्र शक्ति द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान पूरे ताल परिसर में करीब 31 हजार दीप जलाकर अद्भुत प्रकाश पर्व की छटा बिखेरी गई। दीपों की झिलमिल रोशनी से तालाब का हर कोना सुनहरी आभा से नहाया नजर आया। जैसे ही हजारों दीप एक साथ प्रज्वलित हुए, पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उत्सव की भावना से भर गया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इस अद्भुत नज़ारे को देखने के लिए द्रोण सागर ताल पर उमड़ पड़ी। दीपों की पंक्तियाँ जब जल उठीं तो उनका प्रतिबिंब ताल के शांत जल में ऐसे झिलमिला रहा था मानो धरती पर साक्षात दीपावली उतर आई हो। इस दौरान मंत्रोच्चारण, भजन-संकीर्तन और आरती के स्वर वातावरण में गूंजते रहे, जिससे पूरा स्थल दिव्यता से आलोकित हो उठा। आयोजकों के अनुसार, यह दीपोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि काशीपुर की संस्कृतिक पहचान और एकता का संदेश भी देता है। स्थानीय नागरिकों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल परंपराओं को जीवित रखते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment