भाजपा रुड़की जिले के नवनिर्मित कार्यालय भवन का मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भाजपा रुड़की जिले के नवनिर्मित कार्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित ‘उत्तराखंड जन संवाद–2025’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें आगामी चुनावों के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा की भावना से कार्य कर रहा है और पार्टी का यह नया कार्यालय संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का केंद्र बनेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और उत्तराखंड को “देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य” बनाने के लक्ष्य की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।भवन उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर उन्हें जनकल्याण योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाने का संदेश दिया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment