दहेज में एक करोड़ और फार्च्यूनर की मांग — लिंग परीक्षण के बाद विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुरालियों पर केस दर्ज

रुद्रपुर। दहेज की हवस ने एक और विवाहिता की जान ले ली। प्रतापपुर नानकमत्ता निवासी दिपांशु मित्तल और उसके परिजनों पर एक करोड़ रुपये नकद और फार्च्यूनर कार की मांग, अवैध लिंग परीक्षण, गर्भपात और अंततः हत्या का सनसनीखेज आरोप लगा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामला आवास विकास निवासी बलराम अग्रवाल की पुत्री ज्योति अग्रवाल का है, जिसकी शादी 22 अप्रैल 2023 को दिपांशु मित्तल पुत्र सुनील मित्तल, निवासी प्रतापपुर, नानकमत्ता से हुई थी। बलराम अग्रवाल के अनुसार, उन्होंने विवाह में 51 लाख रुपये नकद, इनोवा कार, सोने की चेन, अंगूठियां, 15 लाख रुपये के कपड़े, चार लाख रुपये के बर्तन और गृहस्थी का सामान दिया था।शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष ने एक करोड़ रुपये नकद और फार्च्यूनर कार की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर ज्योति का उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी गई।तहरीर के अनुसार, जब ज्योति गर्भवती हुई तो ससुरालियों ने अवैध रूप से लिंग परीक्षण कराया। रिपोर्ट में कन्या भ्रूण की पुष्टि होने पर उन्होंने जबरन गर्भपात करवा दिया, जिससे ज्योति की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई।आरोप है कि हालत खराब होने पर ससुराल वालों ने उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर रास्ते में ही मार दिया और परिवार को सूचित किए बिना शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर थाना रुद्रपुर पुलिस ने दहेज हत्या, भ्रूण हत्या और अवैध लिंग परीक्षण जैसे गंभीर अपराधों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोप बेहद गंभीर हैं और सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह घटना न केवल दहेज प्रथा की क्रूरता को उजागर करती है बल्कि यह भी दिखाती है कि आधुनिक समाज में आज भी कन्या भ्रूण हत्या और दहेज लोभ जैसी कुरीतियां जीवित हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment