प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंडोक को दी बधाई

काशीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बनाए गये 9 प्रदेश प्रवक्ताओं में पूर्व प्रदेश मंत्री व पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक को भी पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनके इस मनोनयन पर क्षेत्र के भाजपाईयों में हर्ष व्याप्त है तथा उन्हें बधाई देने वालों का उनके निवास व सोशल मीडिया पर तांता लगा हुआ है। अपने इस मनोनयन पर गुरविंदर सिंह चण्डोक ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य शीर्ष पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त किया है। बतादें कि चंडोक लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र से भी जुड़े रहें हैं। नवनियुक्त प्रदेश भाजपा प्रवक्ता चण्डोक ने एक वार्ता में कहा कि वह अब तक जिस प्रकार से समाजसेवा से जुड़े रहे हैं उसी प्रकार आगे भी वह लोगों से सेवार्थ जुड़े रहेंगे तथा आम आदमी से जुड़कर वह सभी को सरकार की नीतियों का लाभ पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment