मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में 19.06 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया, कहा—“तेजी से बढ़ेगा सीमांत क्षेत्रों का विकास”

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को टनकपुर पहुंचकर 19.06 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में न केवल आधारभूत सुविधाएं बेहतर होंगी बल्कि पर्यटन और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।सीएम धामी ने टनकपुर में विकास कार्यों का शुभारंभ करने के बाद बनबसा में 1.43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सैनिक स्मारक, बहुउद्देशीय भवन और एसएसबी चौकी का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि यह स्मारक सैनिकों की वीरता और बलिदान का प्रतीक बनेगा तथा युवाओं में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेगा।मुख्यमंत्री ने चम्पावत जिला मुख्यालय में 9.87 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल कार पार्किंग तथा 3.52 करोड़ रुपये की लागत से कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय व्यापारियों और आने वाले पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने धार्मिक और पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। इनमें 61.41 लाख रुपये से चम्पावत मल्लाड़ेश्वर मंदिर, 85.72 लाख रुपये से भागेश्वर मंदिर, 47.03 लाख रुपये से झालीमाली मंदिर, 90.11 लाख रुपये से ताड़केश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है।इसके अलावा, 89.26 लाख रुपये से मानेश्वर मंदिर में पर्यटन अवस्थापना विकास, 97.52 लाख रुपये से डिप्टेश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण और 96.96 लाख रुपये से लोहाघाट स्थित एबट माउंट में ब्रिटिशकालीन चर्च व सिमिट्री के संरक्षण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी कार्यों से चम्पावत और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता जल्द इन योजनाओं का लाभ उठा सके।सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार विकास, संस्कृति और पर्यटन के संतुलित समन्वय पर काम कर रही है, ताकि सीमांत जिलों की पहचान केवल भौगोलिक दृष्टि से नहीं बल्कि विकास और समृद्धि के प्रतीक के रूप में भी स्थापित हो सके।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment