भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने पर गुरविंदर सिंह चंडोक का किया काशीपुर मीडिया सेंटर ने स्वागत

काशीपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर गुरविंदर सिंह चंडोक का काशीपुर मीडिया सेन्टर द्वारा रामनगर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जोरदार स्वागत किया। काशीपुर मीडिया सेन्टर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी की अगुवाई में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने गुरविंदर सिंह चंडोक का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता श्री चंडोक ने प्रदेश संगठन एवं प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और काशीपुर मीडिया सेन्टर का आभार व्यक्त किया। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का जमकर बखान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। भाजपा सरकार में किसानों से उनकी फसल की रिकॉर्ड खरीद हुई है। इसके साथ ही लगभग एक लाख चालीस करोड़ रुपए का भुगतान भी भाजपा सरकार ने किसानों को किया है। गरीबों को पक्का मकान व सस्ता राशन भी भाजपा सरकार मुहैया करवा रही है। यहां तक कि कोरोनाकाल में भी गरीबों को मु़फ्त राशन सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि देश में सड़कों का जाल बिछाकर गाँवों को भी मुख्य विकास धारा से जोड़ने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का काम भी भाजपा सरकार कर रही है। वहीं, काशीपुर मीडिया सेन्टर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी ने कहा कि हमारे पत्रकार भाई को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त कर भाजपा ने मीडिया का मान बढ़ाया है। इस हेतु उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और प्रदेश के मुखिया धाकड़ धामी का धन्यवाद किया। साथ ही अपेक्षा की कि श्री चंडोक मीडिया कर्मियों के सम्मुख आने वाली विभिन्न समस्याओं को शासन व सरकार के समक्ष रखकर उनका निदान कराने को प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्वागत करने वालों में तमाम मीडिया कर्मी शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment