काशीपुर। नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज पाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। स्टेडियम प्रभारी महेश्वर नेगी ने बताया की प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया। एथलीट कोच सरफराज चौधरी ने बताया कि पुरुष वर्ग मे प्रथम स्थान पर बबलू व द्वितीय स्थान पर सौरभ सिंह व तृतीय स्थान पर विनोद चौधरी रहे। महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर निकिता, द्वितीय स्थान पर भक्ति व तृतीय स्थान पर स्वाति राय रही। इस अवसर पर उत्तराखड एथलेटिक्श सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, मोहम्मद नावेद, नितिन, महिमा भंडारी, जसविंदर कौर, ममता रावत, अजय सिंह, भरत तिवारी आदि रहे। वही भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भरतपुर मेघा वाला मंडल के कार्यकर्ताओं, इंटर कॉलेज कुंडा के छात्रों एवं कुंडा थाना स्टाफ के संयुक्त सहयोग से आज भव्य मैराथन दौड़ ‘रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।इस मैराथन दौड़ में युवाओं, छात्रों, पुलिस कर्मियों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने सरदार पटेल जी के आदर्शों एकता, अखडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण से की गई। इसके पश्चात फ्रन फॉर यूनिटी के तहत प्रतिभागियों ने एकता और सौहार्द का संदेश देते हुए दौड़ पूरी की। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि सरदार पटेल जी ने भारत की एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया, और आज का यह आयोजन उनके योगदान को नमन करने का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सम्पूर्ण आयोजन हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुंडा थाना प्रभारी रवि सैनी, विकासखड जसपुर ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर, भाजपा नेता डॉ- यूनुस चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर, भाजपा मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, महामंत्री हरप्रीत सिंह हैप्पी, महामंत्री सतपाल जाटव, पूर्व महामंत्री रवि साहनी, अनूप सिंह, ग्राम प्रधान कुंडा, दीपक गिरी, राकेश कांडपाल, जितेन्द्र चौहान समेत तमाम क्षेत्रवासी एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति मौजूर रही।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
