प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का 4 नवंबर को काशीपुर में आगमन

काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 4 नवंबर को काशीपुर पधार रहे हैं। श्री धामी उस दिन शहरी विकास विभाग उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड के सभी नगर निगमों के मेयर समस्त नगर पालिकाओं नगर पंचायतों के निर्वाचित अध्यक्षगणो ,नगर निगम,नगर पालिका ,नगर पंचायतों के नगर आयुक्त और अधिशाषी अधिकारी गणों के काशीपुर में होने जा रहे एक दिवसीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन रामनगर रोड स्थित काशीपुर के अनन्या होटल में आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों…

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन फिर टला, यात्रियों को अभी करना होगा इंतजार – अब नवंबर तक पूरी उम्मीद

दिल्ली से देहरादून की दूरी को महज ढाई घंटे में तय करने वाले दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन एक बार फिर टल गया है। करीब 210 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का उद्घाटन मूल रूप से अक्टूबर 2025 में प्रस्तावित था, जिसे अब नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। एनएचएआई के अनुसार, एक्सप्रेसवे के अंतिम चरण में आने वाली तकनीकी दिक्कतों और पर्यावरणीय मंजूरी से जुड़ी प्रक्रियाओं के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक…

उत्तराखंड में शिक्षक सेवा नियमावली में बड़ा संशोधन, 2100 सहायक और 550 विशेष शिक्षकों की भर्ती का रास्ता खुला

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ी सबसे अहम नीति— राजकीय प्रारंभिक शिक्षक सेवा नियमावली 2012 — में बड़ा संशोधन करते हुए प्राथमिक शिक्षा के ढांचे में एक ऐतिहासिक सुधार की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस संशोधन को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है, जिससे अब राज्यभर में 2100 सहायक अध्यापक और 550 विशेष शिक्षक पदों पर नियुक्ति का मार्ग साफ हो गया है।शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह संशोधन राज्य की प्राथमिक शिक्षा प्रणाली को गुणवत्ता, समावेशन…

हाईकोर्ट से एचपीसीएल अधिकारियों को बड़ी राहत, अनुबंध विवाद को बताया सिविल मामला — आपराधिक कार्रवाई रद्द

नैनीताल। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के दो अधिकारियों के लिए नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी राहत की खबर आई है। अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमे को रद्द कर दिया है। यह फैसला न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुनाया।यह पूरा मामला एचपीसीएल के एक पूर्व एलपीजी डीलर मेसर्स देव भूमि गैस सर्विस से जुड़ा था। डीलर ने अधिकारियों — विनीत कुमार गोयल और एक अन्य — पर दस्तावेजों की जालसाजी और हेरफेर करने का आरोप लगाया था। आरोपों के अनुसार, डीलरशिप अनुबंध की…

मुख्यमंत्री धामी बोले – अटल जी ने उत्तराखंड बनाया, मोदी जी दे रहे विकास का स्वर्णिम युग; रजत जयंती समारोह को लेकर तैयारियों की समीक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण कर इस पर्वतीय प्रदेश को नई पहचान दी थी, और आज यह सौभाग्य भी भाजपा को मिला है कि वह राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष को मना रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक तथा आध्यात्मिक धरोहरों को सजा-संवार कर एक स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री मंगलवार को राज्य स्थापना रजत…

भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, सतर्कता विभाग ने अब तक 100 से अधिक भ्रष्टाचारियों को भेजा जेल, ‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’ अभियान शुरू

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त अभियान को और गति देते हुए “सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम पर जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित करना है, जहां जनता का प्रत्येक पैसा सही दिशा में और सही व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई तथा कहा कि भ्रष्टाचार केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि जनता के विश्वास से किया गया विश्वासघात है, जिसे किसी…

राज्य स्थापना दिवस पर ‘निनाद उत्सव’ में गूंजेगी हिमालयी संस्कृति की स्वर-लहरियां

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर इस वर्ष देहरादून में सांस्कृतिक उल्लास और परंपरा का संगम देखने को मिलेगा। संस्कृति विभाग की ओर से हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट में आयोजित नौ दिवसीय ‘निनाद उत्सव’ में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, लोककला और लोकसंगीत का भव्य प्रदर्शन होगा। यह उत्सव 1 नवंबर की सुबह 11 बजे से शुरू होगा और इसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर की संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण और…

शारदा कॉरिडोर बनेगा श्रद्धा, संस्कृति और समृद्धि का केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शारदा कॉरिडोर परियोजना उत्तराखंड के धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक उत्थान का प्रतीक बनेगी। उन्होंने मंगलवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में चम्पावत जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के लिए ₹3500 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है, जिसके माध्यम से लगभग 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत शारदा घाट का पुनर्विकास, सिटी ड्रेनेज प्लान (प्रथम चरण), पर्यटन एवं…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार चुनावी दौरे पर, कल्याणपुर और हरसिद्धि में करेंगे जनसभाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 30 अक्टूबर को बिहार के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर जा रहे हैं, जहां वे मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व द्वारा जिन प्रमुख नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम भी शामिल है। समान नागरिक संहिता लागू करने, सख्त नकल विरोधी कानून और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के चलते देशभर…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—उत्तराखंड विकास, पारदर्शिता और सांस्कृतिक संरक्षण की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर; भ्रष्टाचार पर सरकार की कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य में विकास, सुशासन और सांस्कृतिक संरक्षण को समान प्राथमिकता देते हुए ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए गदरपुर और खटीमा बाईपास का निर्माण, नौसर में पुल का निर्माण और पूरे क्षेत्र में सड़कों का एक व्यापक नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। साथ ही, सरकार ने खटीमा और टनकपुर के बीच एक भव्य सैन्य स्मारक बनाने की घोषणा की है, जिस पर जल्द कार्य प्रारंभ होगा। सीएम धामी ने बताया…