मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, बोले—‘फिट इंडिया-स्पोर्ट्स इंडिया-स्ट्रॉन्ग इंडिया’ बने हर गाँव का मंत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को तपोवन स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत एक खेल महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के जोश, अनुशासन और आत्मविश्वास का उत्सव है। यह महोत्सव देशभर में गाँव-गाँव तक खेलों को पहुँचाने का माध्यम बन रहा है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ी अब शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रामीण और पर्वतीय इलाकों से भी…

खालसा फाउंडेशन ने किया यातायात पुलिस को सम्मानित

काशीपुर। खालसा फाउंडेशन ने उन पुलिसकर्मियों को सराहना-पत्र और प्रतीकचिह्न देकर सम्मानित किया जिन्होंने त्योहारों के दौरान शहर के यातायात को नियंत्रित और व्यवस्थित रखने में विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर खालसा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब हर कोई दीपावली और अन्य त्योहारों में अपने परिवार के साथ उत्सव में व्यस्त होता है, तब ये ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़कों पर खड़े रहकर नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखते हैं। यह सिर्फ एक ड्यूटी नहीं, बल्कि सेवा और त्याग का प्रतीक है। इस अवसर पर टीएसआई अरुण…

कांग्रेस में जिलाध्यक्ष पद को लेकर खींचतान तेज, भाजपा में दीपेंद्र कोश्यारी का जोरदार स्वागत

काशीपुर। काशीपुर में विधानसभा एवं निकाय चुनावों में लगातार पराजय का मुंह देखती आ रही कांग्रेस पार्टी को जिलाध्यक्ष पद पर बेहद सोच-विचार कर निर्णय लेने की आवश्यकता है। इससे पूर्व यह मंथन किया जाना भी आवश्यक है कि काशीपुर अध्यक्ष के बड़बोलेपन से इस बार के निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को किस कदर नुकसान पहुंचा। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा जिलाध्यक्ष हेतु पिछले दिनों रायशुमारी के उपरांत कार्यकर्ताओं से आवेदन लिए गये। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं में यह चर्चा जोर पकड़ गई कि इस पद के लिए…

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का उत्तराखंड दौरा शुरू, पंतनगर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत — नैनीताल प्रवास के लिए प्रशासन ने कसी कमर

पंतनगर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार दोपहर साढ़े एक बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका आगमन नैनीताल दौरे के मद्देनज़र हुआ। उनके स्वागत के लिए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रतिनिधि पहले से ही एयरपोर्ट पर मौजूद थे। सुरक्षा के मद्देनज़र एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व राष्ट्रपति का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, जिसके बाद वे पंतनगर विश्वविद्यालय के तराई भवन (कुलपति आवास) के लिए रवाना हो गए। यहां वे कुछ…

मुख्यमंत्री धामी ने दी सेब किसानों को बड़ी राहत, 35 करोड़ की लंबित सब्सिडी जारी करने के आदेश, 800 किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

उत्तराखंड के सेब उत्पादकों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित राहत आखिरकार मिल गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सेब किसानों की लंबित सब्सिडी का भुगतान तत्काल करने के आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके लिए 35 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। यह फैसला राज्य सरकार की किसानों के हित में प्रतिबद्धता और बागवानी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार से ही…

उत्तराखंड के शहरों में धूल से बिगड़ रही हवा की सेहत, काशीपुर-देहरादून-ऋषिकेश में चल रहा एनसीएपी अभियान

देहरादून।उत्तराखंड के प्रमुख शहरों — देहरादून, काशीपुर और ऋषिकेश — में बढ़ती धूल ने हवा की गुणवत्ता को चिंताजनक स्तर तक पहुंचा दिया है।उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूकेपीसीबी) ने इस समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत अभियान शुरू किया है। बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, इन शहरों में हवा की सेहत खराब होने का सबसे बड़ा कारण धूल प्रदूषण है।—देहरादून में 56% प्रदूषण का कारण सड़क की धूलएनसीएपी के तहत किए गए विश्लेषण में पाया गया कि राजधानी देहरादून में प्रदूषण स्तर को बढ़ाने…

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन: अब तक 339 अधिकारी-कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार, सतर्कता सप्ताह की हुई शुरुआत

देहरादून।उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ पर सख्ती से अमल कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि राज्य गठन के बाद से अब तक 339 भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी सतर्कता विभाग की त्वरित कार्रवाई में रंगे हाथों पकड़े जा चुके हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल पिछले तीन वर्षों में 78 भ्रष्टाचारियों समेत 27 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।यह जानकारी उन्होंने सचिवालय में आयोजित “सतर्कता – हमारी साझा जिम्मेदारी”…

मुख्यमंत्री धामी ने 163 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, सड़कों से लेकर पुलिस आवास तक होंगे सशक्त

देहरादून।उत्तराखंड में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जिलों में लगभग 163 करोड़ रुपये की नई निर्माण और पुनर्निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य स्थानीय जनता की सुविधाओं को सुदृढ़ करना, धार्मिक स्थलों की बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना और सरकारी कर्मचारियों के आवासीय ढांचे को आधुनिक बनाना है।टिहरी और चम्पावत में सड़कों का सुधार कार्यजनपद टिहरी गढ़वाल के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में लालूरी घियाकोटी–क्यार्दा की चली मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए लगभग 4.16…

ऐंपण कला: कुमाऊं की समृद्ध लोकसंस्कृति की पहचान, दीपावली पर विशेष महत्व

काशीपुर।उत्तराखंड के कुमाऊं अंचल की पहचान कही जाने वाली ऐंपण कला (Aipan Art) आज भी परंपरा और आस्था की गहराई को दर्शाती है। यह लोककला न केवल घरों की देहरी और मंदिरों की शोभा बढ़ाती है, बल्कि हर शुभ अवसर — नामकरण, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह या धार्मिक अनुष्ठान — में मंगल प्रतीक मानी जाती है।कुमाऊं में इस कला को कहीं “ऐंपण” तो कहीं “ऐपन” कहा जाता है। दो से ढाई दशक पहले तक महिलाएं मिट्टी से लिपाई-पुताई करने के बाद चावल के आटे के घोल से ऐंपण बनाती थीं। दीपावली…

छठ महापर्व: आस्था, स्वच्छता और एकता का प्रतीक, यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल होने की संभावना

देहरादून। आस्था, अनुशासन और पवित्रता का प्रतीक छठ महापर्व अब क्षेत्रीय सीमाओं को पार कर राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में जिस श्रद्धा और समर्पण के साथ यह पर्व मनाया जाता है, वही भावना अब देश के हर कोने और विदेशों तक फैल चुकी है। छठ पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एकता, समानता, स्वच्छता और निर्मलता का जीवंत प्रतीक है, जिसने इसे भारतीय संस्कृति के सबसे अनुशासित और पर्यावरण-संवेदनशील पर्वों में शामिल कर दिया है।इस वर्ष संभावना जताई जा…