विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने 48.40 लाख की लागत से सड़कों के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शनिवार को क्षेत्र में 48.40 लाख की लागत से बनने वाले चार विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है, और जैसे-जैसे धन की उपलब्धता होगी, प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।विधायक चीमा ने बताया कि वार्ड नंबर 05 ओम विहार कॉलोनी में अशोक कुमार के घर से मोहित के मकान तक 180 मीटर खड़ंजा निर्माण, गली नंबर 01 में अमर सिंह के घर से राम नरेश…

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने पर गुरविंदर सिंह चंडोक का किया काशीपुर मीडिया सेंटर ने स्वागत

काशीपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर गुरविंदर सिंह चंडोक का काशीपुर मीडिया सेन्टर द्वारा रामनगर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जोरदार स्वागत किया। काशीपुर मीडिया सेन्टर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी की अगुवाई में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने गुरविंदर सिंह चंडोक का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता श्री चंडोक ने प्रदेश संगठन एवं प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और काशीपुर मीडिया सेन्टर का आभार व्यक्त किया। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं…

नगर में यातायात निरंतरण को लेकर मेयर और ट्रैफिक पुलिस की बैठक आयोजित

काशीपुर। शहर में जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए यातायात पुलिस ने मेयर दीपक बाली के साथ बैठक की। इस दौरान ट्रैफिक नियमों को लेकर शहर में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। नगर निगम कार्यालय में मेयर दीपक बाली और यातायात निरीक्षक नीरज कुमार सहित निगम अधिकारियों, ट्रैफिक पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने वार्ता की। इस दौरान शहर में जाम का स्थायी समाधान निकालने के लिए निर्णय लिए गए। कहा कि नगर निगम की ओर से सभी ई-रिक्शा चालकों का 100 प्रतिशत…

न्यायालय ने की एसडीओ पंकज कुमार और जेई संदीप के खिलाफ दायर निगरानी याचिका खारिज

काशीपुर। विद्युत विभाग के एसडीओ पंकज कुमार और जेई संदीप के खिलाफ दायर निगरानी याचिका को न्यायालय ने खारिज कर दिया है। प्रथम अपर जिला जज, काशीपुर न्यायालय ने यह फैसला अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल की दलीलों से संतुष्ट होकर सुनाया। मामला हेमपुर इस्माईल निवासी प्यारे लाल का है, जिसने न्यायालय में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि अप्रैल 2024 में वह अपनी रिश्तेदारी में गया था। इसी दौरान बिजली विभाग के एसडीओ पंकज कुमार और जेई संदीप ने कथित षड्यंत्र के तहत उसका बिजली कनेक्शन बिना स्वीकृति काट दिया।…

देश का प्रतिनिधित्व करने मेयर दीपक बाली दुबई रवाना

काशीपुर। काशीपुर नगर निगम के मेयर दीपक बाली 26 से 29 अक्टूबर तक दुबई में होने वाले ‘2025 Asia Pacific Cities Summit (APCS) and Mayors’ Forum’ में भाग लेंगे। वें आज दुबई के लिए रवाना हो गए। यह सम्मेलन पिछले 29 वर्षों से दुनिया भर के शहरों, मेयरों और व्यवसायिक नेताओं को एक मंच पर जोड़ता आ रहा है। इसकी शुरुआत 1996 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर से हुई थी और अब तक 600 से अधिक शहर इसमें शामिल हो चुके हैं। इस बार यह सम्मेलन पहली बार मध्य पूर्व,…

शारदा तट को मिलेगा ऐतिहासिक स्वरूप: सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले — “शारदा मैया ने मुझे खुद से दूर नहीं होने दिया, संकल्प लिया है इसे दिव्य और भव्य बनाकर रहूंगा”

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा तट को ऐतिहासिक स्वरूप देने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि यह सिर्फ एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि उनकी आत्मा और आस्था से जुड़ा व्रत है। शुक्रवार को टनकपुर में शारदा कारीडोर के तहत रिवर फ्रंट पथ के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा, “2022 में मुझे लगा कि मैं शारदा से दूर हो गया हूं, लेकिन शारदा मैया ने मुझे खुद से अलग नहीं होने दिया।”सीएम धामी ने भावुक होते हुए कहा कि शारदा और चंपावत की जनता के प्रेम…

उत्तराखंड के औद्योगिक सफर के 25 साल: 80 हजार नए उद्योगों से बढ़ा राज्य का विकास, पूंजी निवेश में 25% वृद्धि और रोजगार में 10 गुना उछाल

देहरादून। उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर 9 नवंबर को रजत जयंती वर्ष मनाया जाएगा। इन पच्चीस वर्षों में राज्य ने औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य में अब तक 80 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए, जिससे पूंजी निवेश में 25 प्रतिशत की वृद्धि और रोजगार के अवसरों में 10 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है।राज्य गठन से पहले उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश के नाम पर केवल कुछ ही बड़े उद्योग मौजूद थे। उस समय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई)…

मुख्यमंत्री धामी ने किया ग्रामीण बैंक का धन्यवाद: ₹35 लाख से अधिक का सहयोग, आपदा प्रभावितों के पुनर्निर्माण में मिलेगी बड़ी मदद

देहरादून। उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए उत्तरांचल ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹35,49,371 का योगदान दिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बैंक के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में भेंट की और यह राशि सौंपी। मुख्यमंत्री ने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग आपदा प्रभावितों के पुनर्निर्माण और राहत कार्यों में बड़ी मदद साबित होगा।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का योगदान राज्य के पुनर्निर्माण कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “ऐसी सहयोगात्मक…

छठ महापर्व की तैयारी चरम पर, शनिवार को नहाय खाय के साथ श्रद्धालु करेंगे व्रत की शुरुआत

विकासनगर। पछवादून क्षेत्र में आस्था का महापर्व छठ शनिवार से विधिवत रूप से प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने नहाय-खाय की तैयारी को लेकर घरों की सफाई, पूजा सामग्री की खरीदारी और प्रसाद की तैयारी में पूरा दिन बिताया। विकासनगर, डाकपत्थर और सेलाकुई के बाजारों में छठ पूजा की सामग्रियों की खरीदारी को लेकर दिनभर रौनक रही।बाजारों में फल, गन्ना, नारियल, सूप, दऊरा, नई मिट्टी के चूल्हे और अन्य पूजन सामग्री की भारी मांग देखी गई। श्रद्धालुओं ने अपने घरों में प्रसाद बनाने के लिए मिट्टी का चूल्हा तैयार…

एक नवंबर से बिना ई-केवाईसी वाले उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा सरकारी राशन, पूर्ति विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

देहरादून। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें एक नवंबर से सरकारी राशन से वंचित होना पड़ सकता है। सरकार ने राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और गड़बड़ी रोकने के उद्देश्य से यह सख्त निर्णय लिया है। जिला पूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि 31 अक्टूबर तक हर उपभोक्ता को अपने परिवार के मुखिया और सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी, अन्यथा नवंबर माह से उन्हें राशन नहीं मिलेगा।जिला पूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार की…