देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बच्चे को हल्की ई-रिक्शा टक्कर लगने के बाद परिजनों ने चालक को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी दिमाग की नस फट गई। पीड़ित चालक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक मनबहादुर राणा मंगलवार शाम वसंत विहार क्षेत्र स्थित ब्लिंकिट स्टोर के पास जा रहे थे। उसी दौरान अचानक एक बच्चा उनके रिक्शे के सामने आ गया, जिससे बच्चा…
Month: October 2025
15 नवंबर से खुलेगा विश्व प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क, पर्यटक ले सकेंगे जंगल सफारी का रोमांच
देहरादून। एशियाई हाथियों और बाघों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क एक बार फिर पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। पार्क प्रशासन ने घोषणा की है कि 15 नवंबर से जंगल सफारी की शुरुआत होगी, जो 15 जून तक जारी रहेगी। इस दौरान देश-विदेश से आने वाले सैकड़ों पर्यटक यहां वन्यजीवों को करीब से देखने का आनंद उठा सकेंगे।राजाजी टाइगर रिजर्व अपने समृद्ध वन्यजीव और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां एशियाई हाथियों और बाघों के अलावा तेंदुआ, जंगली बिल्ली, हिमालयी काला भालू, स्लॉथ भालू,…
मुख्यमंत्री धामी ने की गोवर्धन पूजा, बोले — गौमाता सनातन संस्कृति और आत्मनिर्भरता की प्रतीक
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गाय हिंदू धर्म में माता का दर्जा रखती है और यह हमारी सनातन संस्कृति, कृषि जीवन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता की सेवा और संरक्षण हमारे जीवन को आगे बढ़ाने का माध्यम है। अनेक परिवार आज भी गौ-पालन और गो-सेवा से अपनी आजीविका चलाते हैं। उन्होंने कहा…
देहरादून का घंटाघर फिर बना मज़ाक, करोड़ों की मरम्मत के बाद भी नहीं चल रहीं घड़ियां
देहरादून। राजधानी देहरादून की शान और पहचान घंटाघर एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। करोड़ों रुपये खर्च कर किए गए इसके नवीनीकरण के कुछ ही हफ्तों बाद अब न तो घड़ियां सही समय दिखा रही हैं और न ही हर घंटे बजने वाली घंटी की आवाज सुनाई दे रही है। शहर का यह ऐतिहासिक प्रतीक फिलहाल खामोश खड़ा है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में गहरी नाराजगी है।महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों ने घंटाघर की इस स्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि यह…
भिक्कमपुर में पटाखे चलाने पर युवक पर तेजाब फेंका, एक गंभीर रूप से झुलसा
सुल्तानपुर। दीपावली की रात खुशियों का त्योहार उस वक्त मातम में बदल गया जब भिक्कमपुर गांव में पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने युवक पर तेजाब फेंक दिया। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।मामला मंगलवार रात्रि का है। जानकारी के अनुसार, भिक्कमपुर गांव निवासी सौरभ अपने साथियों पंकज कुमार, दीपक कुमार, राहुल और विशाल कुमार के साथ घर के बाहर सड़क किनारे पटाखे चला रहा था। इसी दौरान पास में…
प्रधानमंत्री मोदी ने दीपावली पर देशवासियों को भेजे पत्र में भगवान श्रीराम के आदर्शों का किया उल्लेख, कहा—‘धर्म के मार्ग पर चलना और अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना ही सच्चा दीपोत्सव है’
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को संबोधित अपने पत्र में भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीराम हमें सदैव धर्म का पालन करने और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देते हैं। प्रधानमंत्री ने लिखा कि इसका जीवंत उदाहरण हाल के दिनों में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखने को मिला, जब भारत ने धर्म और न्याय की रक्षा करते हुए अन्याय का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व केवल अंधकार…
हिंदी सिनेमा के दिग्गज हास्य अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की आयु में निधन, 50 साल से अधिक लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में छोड़ी अमिट छाप
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और हास्य कलाकार गोवर्धन असरानी का सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को 84 वर्ष की आयु में मुंबई के जुहू स्थित भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से फेफड़ों में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ़ जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, असरानी का निधन दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे हुआ और उनका अंतिम संस्कार निजी रूप से परिवार की उपस्थिति में संपन्न किया गया। पांच दशक से अधिक लंबे अपने फिल्मी करियर में असरानी…
उत्तराखंड में डिजिटल क्रांति की तैयारी, सरकार ने तैयार किया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नीति का ड्राफ्ट—स्मार्ट गवर्नेंस की दिशा में बड़ा कदम
देहरादून। उत्तराखंड ने स्मार्ट गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है, जिसे जल्द ही कैबिनेट के समक्ष पेश किया जाएगा। इस नीति के लागू होने के बाद उत्तराखंड “सॉल्यूशन स्टेट” के रूप में विकसित होगा। एआई नीति का मुख्य उद्देश्य शासन व्यवस्था, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है।राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार इस नीति का मसौदा उत्तराखंड को तकनीकी रूप से सशक्त और…
काशीपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, 2.036 किलो अवैध गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम ने 20 अक्टूबर 2025 को चेकिंग के दौरान आचार फैक्ट्री मोड़ से प्रतापपुर गांव की ओर 200 मीटर आगे एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल नंबर यूके 18पी-1029 से अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुए पकड़ा। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक भूरे रंग के बैग में 2.036 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त अजय सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी…
मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा जिला अध्यक्षों संग वर्चुअल बैठक में दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा—“वोकल फॉर लोकल को जनआंदोलन बनाएं ”
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के अवसर पर मंगलवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक है, और हम सबको इसे समाज में नई ऊर्जा और सेवा की भावना के साथ मनाना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जनकल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी…
